
Google Pixel सीरीज के नए डिवाइस के लॉन्च को लेकर खबरें सामने आने लगी हैं। हाल ही में टिप्स्टर Jon Prosser ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि अपकमिंग गूगल पिक्सल डिवाइस को इस साल जून में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, अब पिक्सल सीरीज के नए फोन Google pixel 5a के इंडिया लॉन्च को लेकर नई जानकारी सामने आई है। दरअसल फोन इंडियन साइट BIS पर स्पॉट हुआ है, जिससे संभावना जताई जा रही है फोन जल्द ही इंडियन मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस फोन का कोडनेम GROM2 होगा।
Google Pixel 5a का इंडिया लॉन्च होगा जल्द
Google Pixel 5a पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 4a का अपग्रेडेड वर्जन होगा। वहीं, नई रिपोर्ट के अनुसार फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। पॉप्यूलर टिपस्टर मुकुल शर्मा ने ट्विटर पर भारतीय बीआईएस वेबसाइट पर लिस्ट पिक्सेल डिवाइस की एक तस्वीर को पोस्ट किया है। फोन का मॉडल नंबर GROM2 और स्क्रीनशॉट से स्पष्ट हो गया कि यह एक Google डिवाइस होगा। फोन आने वाले महीनों में भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाना चाहिए। इसे भी पढ़ें: Google और Microsoft ने इस इंडियन ऐप पर लगाए 100 मिलियन डॉलर, बनेगी देसी टिकटॉक
![]()
Google Pixel 5a का रेंडर
पिछले महीने, Pixel 5a के कुछ आधिकारिक दिखने वाले रेंडर ऑनलाइन लीक हुए थे। रेंडरर्स से पता चला कि फोन में Pixel 4a जैसा डिज़ाइन पर पेश किय जाएगा, लेकिन इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा Pixel 5a में कथित तौर पर 6.2 इंच का फ्लैट OLED डिसप्ले होगा और इसमें बैक पैनल प्लास्टिक से बना होगा।
इसके अलावा फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए कटआउट और पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप है। प्रोसेसर के बारे में फिलहाल कोई भी लीक्स सामने नहीं आए हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 700 सीरीज चिपसेट दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: कमाल फीचर्स के साथ नए साल में आएगा Google Pixel 6, सामने आया पेटेंट
फोल्डेबल Google Pixel फोन
इससे पहले टिप्स्टर ने यह भी खुलासा किया था कि Google एक ऐसे पिक्सल स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आ सकता है। The Elec की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल और अन्य कंपनियों ने Samsung से फोल्डेबल पैनल बनाने का अनुरोध किया है। रिपोर्ट से इस बात का भी पता चला है कि फोल्डेबल OLED स्क्रीन का साइज 7.6 इंच होगा।

















