Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro के डिस्प्ले और कैमरा को लेकर आई नई जानकारी, ये होंगी खूबियां

Join Us icon

Google Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro के लॉन्च में भले ही कम समय बचा हो, लेकिन इसे लेकर लगातार लीक रिपोर्ट सामने आ रही है। गूगल के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये स्मार्टफोन इस साल अक्टूबर और नवंबर में लॉन्च किये जा सकते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कई लीक रिपोर्ट में इनकी स्पेसिफिकेशन्स रिवील हुए हैं। हालांकि, इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में अभी कई जानकारी पर्दे में ही है। अब गूगल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारी सामने आई है। 9to5Google ने गूगल के अपकमिंग Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन की स्क्रीन और रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा को लेकर जानकारी शेयर की है।

Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्क्रीन और कैमरा स्पेसिफिकेशन्स

9to5Google की रिपोर्ट में Google Camera 8.3 APK के हवाले नई जानकारी जानकारी शेयर की है। Google Camera 8.3 APK को Android 12 Beta 3 ऑपरेटिंग सिस्टम में इसे रोलआउट किया गया है। नई कैमरा APK के जरिए डिस्प्ले, रियर कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी शेयर की गई है।

google-pixel-6-pro-camera-render

Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro की डिस्प्ले

Google Camera 8.3 APK के कोड से पता चलता है कि Pixel 6 और Pixel 6 Pro में फ्रंट कैमरा कहां लगाया गया है। Pixel 6 स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा बाएं ओर 540 पिक्सल में फिक्स किया गया है। वहीं Pixel 6 Pro स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा बाएं ओर से 722 पिक्सल पर लगाया गया है। हालांकि Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन के रेंडर्स में सेल्फी कैमरा टॉप सेंटर में दिया गया था। डिस्प्ले रेजलूशन की बात करें तो Pixel 6 स्मार्टफोन में 1080 पिक्सल FHD+ और Pixel 6 Pro फ़ोन में QHD+ रेजलूशन वाली डिस्प्ले दी जा सकती है।

इसके साथ ही इस कोड से रिवील होता है कि दोनों स्मार्टफ़ोन में फ़्रंट कैमरा अलग अलग साइज़ का होगा। Pixel 6 स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा के लिए डायामीटर 55 पिक्सल और प्रो मॉडल में 70 पिक्सल का डायामीटर होगा। यह भी पढ़ें :  Apple को पछाड़कर Xiaomi बनी दूनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी, जानें कौन है नंबर 1

Pixel 6 Pro के फ्रंट कैमरा से होगी 4K रिकॉर्डिंग

pixel-6-5k4-747x420

9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pixel 6 Pro में बड़ा पंच होल दिया गया है। इस स्मार्टफोन स्पेशल फीचर “p21_front_setup,” दिया गया है जो कि Pixel 6 में नहीं मिलता है। इससे हिंट मिलता है कि Pixel 6 Pro में अलग कैमरा सेंसर दिया जाएगा, जो अलग फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। ऐसे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Pixel 6 Pro में 4K रिकॉर्डिंग दी जा सकती है।

फ्रंट में दिया जा जा सकता LED फ्लैश

Google Camera 8.3 APK से जानकारी मिलती है कि Pixel 6 और Pixel 6 Pro में फ्रंट टॉर्च फीचर दिया जा सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि Pixel 6 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में LED फ्लैश दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus ने Smart TV के दाम 7000 रुपये तक बढ़ाए, जानें नई कीमतें

pixel-6-07-747x420

 

Pixel 6 सीरीज में मिल सकता है 7x जूम

Google Camera 8.3 APK के कोड से पता चलता है कि Pixel 6 और Pixel 6 Pro में 7x तक की जूमिंग कैपेबिलिटीज दी जा सकती है। जूमिंग कैपेबिलिटीज के साथ पिक्सल 6 स्मार्टफोन से 4K रेजलूशन और 60 फ्रेम पर सेकेंड वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके साथ ही XDA Developers ने भी Google Camera APK कोड का एनालिसेस कर बताया है कि Pixel 6 series में टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। Pixel 6 Pro स्मार्टफोन में 5x ऑप्टिकल जूम दिया जा सकता है।

लेटेस्ट वीडियो : कितना दमदार है Oppo Reno 6 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here