Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्मार्टफ़ोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Google Pixel 7 स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर और 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। वहीं Pixel 7 Pro स्मार्टफोन में 48MP का टेलीफोटो कैमरा भी दिया जाएगा।

Join Us icon

Google ने पिछले साल Google Pixel 6 सीरीज स्मार्टफोन को नए डिजाइन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया था। Google के फ्लैगशिप स्मार्टफोन शानदार कैमरा सेंसर और इनहोम Google Tensor प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए थे। अब गूगल अपने नेक्स्ट जेनेरेशन Pixel 7 सीरीज स्मार्टफ़ोन पर काम कर रहा है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स में गूगल के अपकमिंग Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्मार्टफोन की कैमरा डिटेल्स सामने आ गए हैं। टिप्सटर योगेश बरार ने दावा किया है कि गूगल के अपकमिंग पिक्सल 7 सीरीज में गूगल पिक्सल 6 सीरीज जैसे कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

लीक रिपोर्ट की माने तो गूगल के Pixel 7 स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर और 12-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। वहीं Pixel 7 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी दिया जाएगा। हालांकि यह कैमरा कंफीग्रेशन पावरफुल नहीं लगता है। संभव है कि गूगल का मानना हो कि पिक्सल सीरीज़ को बेस्ट कैमरा फ़ोन बनाने के लिए पूरी तरह हार्डवेयर पर निर्भर नहीं किया जा सकता है।

Google Pixel 6 Problem Bug Ghost Calling unregistered fingerprint unlock

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि टेक कंपनी गूगल इन कैमरा सेंसर बेहतर परफ़ॉर्मेंस के लिए इन्हें ऑप्टमाइज करेगी। इसके साथ ही कैमरा की कई प्रोसेसिंग सॉफ़्टवेयर द्वारा भी नियंत्रित किए जाएंगे।

Google Pixel 7 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन्स

गूगल के Pixel 7 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह इस फोन में 6.3-इंच का डिस्प्ले और Pixel 7 Pro स्मार्टफोन में 6.7-इंच का डिस्प्ले दिया जासकता है। Pixel 7 स्मार्टफोन में नॉन-LTPO डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन दिया जा सकता है। इसके साथ ही प्रो मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO पैनल दिया जा सकता है।  यह भी पढ़ें : OnePlus 10R और Nord CE 2 Lite 5G इस दिन हो रहे हैं लॉन्च, जानें इन फोंस के बारे में सबकुछ

गूगल के ये स्मार्टफ़ोन Google Tensor प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही हाल ही में Google Pixel 7 सीरीज के रेंडर ऑनलाइन लीक हुए थे। फोन में डिजाइन में कंपनी ने ज़्यादा बदलाव नहीं किया है। ख़बरों की माने तो Google Pixel 7 सीरीज के स्मार्टफोन सितंबर में लॉन्च किए जा सकते हैं। संभव है कि ये फोन अक्टूबर तक लॉन्च हो सकते हैं। यह भी पढ़ें : बैटरी और पेट्रोल से चलने वाली Honda City e : HEV Hybrid भारत में लॉन्च, मिलेगी 26.5 km की धाकड़ माइलेज

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here