
Google अगले माह 10 मई को I/O 2023 डेवलपर कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने वाली है। इस दौरान Android 14 OS को पेश किया जाएगा। वहीं, संभावना है कि ब्रांड अपने किफायती Pixel 7a और Pixel Fold को पेश कर सकता है, हालांकि कंपनी द्वारा अभी किसी बात की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, FrontPageTech के जॉन प्रॉसेर ने खुलासा किया है कि Pixel 7a और Pixel Fold प्री-ऑर्डर और खरीदारी के लिए कब उपलब्ध होंगे। इसके अलावा दूसरी ओर एक रिपोर्ट में Pixel 7a की कीमत का खुलासा हुआ है।
Google Pixel 7a और Pixel Fold की लॉन्च डेट (टिप)
- Google Pixel Fold की घोषणा 10 मई को की जाएगी और यह Google Store से प्री-ऑर्डर के लिए 10 मई को उपलब्ध होगा।
- वहीं, 30 मई को पार्टनर्स और कैरियर आउटलेट्स के माध्यम से शुरू होगा। फोल्डेबल फोन की बिक्री 27 जून से शुरू होगी।
- जॉन का दावा है कि Pixel 7a 10 मई को घोषणा के तुरंत बाद उपलब्ध होगा और चारकोल, स्नो, सी और कोरल (केवल Google स्टोर) में उपलब्ध होगा।
- रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Google Pixel 6a को Pixel 7a के लॉन्च के बाद बंद नहीं करेगा।
Google Pixel 7a कीमत (संभावित)
Pixel 7a की कीमत की बात करें तो 9to5Google की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन की कीमत $499 (लगभग 41,000 रुपये) होगी, जो कि Pixel 6a से $50 अधिक है।
Pixel 7a की स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
- Google Pixel 7a में 6.1-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट, सिमेट्रिकल बेज़ेल्स और सेंटर-पोजीशन पंच-होल कटआउट होने की उम्मीद है।
- फोन को पावर देने वाला Tensor G2 चिपसेट 8GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ है। फोन एंड्रॉइड 13 ओएस आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है।
- Pixel 7a को 64MP Sony IMX787 सेंसर और 13MP सेकेंडरी सेंसर के साथ आने के लिए तैयार किया गया है। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट में 10.8MP का स्नैपर हो सकता है।
Pixel Fold की स्पेसिफिकेशन्स (अफवाह)
- Pixel Fold में 7.57-इंच की फोल्डेबल मेन स्क्रीन और बाहरी स्क्रीन 5.78-इंच की की हो सकती है।
- फोल्डेबल को Tensor G2 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।
- उम्मीद की जा रही है कि इसमें 4,700mAh बैटरी होगी, लेकिन फास्ट चार्जिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं है।












