Google Pixel Fold के लिए अभी और करना पड़ेगा इंतजार, इस वजह से हो रही देरी

गूगल का अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel Fold या फिर Pixel Notepad के नाम से मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है

Join Us icon

Google के फोल्डेबल स्मार्टफोन पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। गूगल का अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel Fold या फिर Pixel Notepad के नाम से मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। Google के फोल्डेबल स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए बुरी खबर है। रिपोर्ट्स की माने तो गूगल इस साल भी अपना फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन लॉन्च नहीं कर पाएंगे। पॉपुलर एनालिस्ट रॉस यंग और जॉन प्रोसर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि गूगल ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को इस साल के टाल दिया है। रिपोर्ट्स की माने को गूगल का पहला स्मार्टफ़ोन अगले साल तक लॉन्च किया जाएगा। यहां हम आपको गूगल के फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के बारे में नई अपडेट के बारे में डिटेल से बता रहे हैं।

Google Pixel Fold कब लॉन्च होगा?

गूगल के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो गूगल ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च को अगले साल बंसत सीजन तक टाल दिया है। हालांकि गूगल का फोल्डेबल स्मार्टफोन निश्चित तौर पर कब या किस दिन लॉन्च होगा इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। गूगल के पिक्सल फोल्ड स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर फिलहाल कुछ भी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। संभव है कि आने वाले दिनों गूगल के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारी मिल सकती है।

बेतहर चिपसेट का इंतजार

रॉस यंग ने दावा किया है कि गूगल ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को डिस्प्ले नहीं बल्कि चिपसेट के चलते टाला है। अटकलें हैं कि गूगल अपने फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन को नेक्स्ट जेनेरेशन Tensor चिपसेट और कुछ सॉफ्टवेयर इंप्रूवमेंट्स के साथ पेश करना चाहता है। यह पहली बार नहीं है जब गूगल अपने फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को टाला है। गूगल इससे पहले भी इस फ़ोन के लॉन्च को पोस्टपोन कर चुकी है। यह भी पढ़ें : Google I/O 2022 : Pixel 6a स्मार्टफोन लॉन्च भारत में जल्द करेगा एंट्री, Pixel 7 और Android 13 भी किया टीज

फोल्डेबल फ़ोन के मामले में किंग है सैमसंग

आज दुनिया की सभी प्रमुख स्मार्टफ़ोन कंपनियां अपने अपने फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन मार्केट में लॉन्च कर चुके हैं। फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन मार्केट में सैमसंग का दबदबा है। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन के तीन जेनेरेशन को लॉन्च कर चुकी है। कंपनी इन दिनों – अपने अपकमिंग Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह भी पढ़ें : Google Pixel 6a Price in India : भारत में इस कीमत में लॉन्च होगा गूगल का लेस्टेट Pixel 6a स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here