Google Pixel 3 XL पर मिल रही 28,000 रुपए की छूट, जानें कैसे उठाएंं इस डील का फायदा

Join Us icon

अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकॉर्ट पर पिछले साल लॉन्च हुआ Google Pixel 3XL भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी हैंडसेट पर 28,000 रुपए का बंपर डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट के बाद यह फोन 54,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह डिस्काउंट स्टॉक खत्म होने तक रहेगा।

ये होगी डिस्काउंट के बाद कीमत

स्मार्टफोन के 4जीबी/64जीबी वेरिएंट की असली कीमत 82,999 रुपएं है। लेकिन, डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत 54,999 रुपए है। वहीं 4जीबी/128जीबी वेरिएंट की असली कीमत 91,999 रुपए है। डिस्काउंट के बाद यह फोन 65,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा प्रोडक्ट एक्सचेंज पर भी 21,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: Google Pixel 3a और Pixel 3a XL Review : कमाल का कैमरा और स्मूथ यूआई लेकिन थोड़ा महंगा

स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें गूगल Pixel 3XL स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें ज्यादातर फीचर पिक्सल 3 स्मार्टफोन जैसे ही हैं। दोनों फोन में साइज और बैटरी का बढ़ा फर्क है। Pixel 3 XL में 6.3-इंच का QHD+ (2960×1440 पिक्सल्स) फ्लैक्सिबल ओएलईडी डिसप्ले दी है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है।

इस फोन के साथ कंपनी ने पिक्लस 3 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया था। गूगल पिक्सल 3 ऐंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन एंडरॉयड 9.0 Pie पर रन करता है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद यह 7 घंटे 15 मिनट तक चलेगी। भारत में यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसे भी पढ़ें: Google Pixel 4 और Pixel 4 XL के बारे में हुआ सबसे बड़ा खुलासा, इन दमदार फीचर्स के साथ होगा पेशबता दें कि गूगल इस साल अपनी पिक्सल सीरीज के फोर्थ जनरेशन हैंडसेट को लॉन्च करेगी। पिक्सल सीरीज के अंदर इस साल कंपनी Pixel 4 और Pixel 4XL को पेश कर सकती है। इससे पहले Pixel 4 की एक तस्वीर लीक हुई थी, जिससे फोन के डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता था। जानकारी के अनुसार गूगल पिक्सल 4 में फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में पंचहोल डिसप्ले दिया जा सकता है।

पंचहोल डिसप्ले हम अब तक हॉनर और सैमसंग के फोन में देख चुके हैं। हालांकि, लीक इमेज में फिंगरप्रिंट स्कैनर नजर नहीं आ रहा। यानी उम्मीद की जा सकती है कि फोन में इन-डिसप्ले फोन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर नजर आया था। गीकबेंच पर गूगल पिक्सल 4 ने सिंगल कोर टेस्ट में 744 और मल्टिकोर टेस्ट में 3201 प्वाइंट्स स्कोर हासिल किए थे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here