100Km रेंज के साथ धूम मचाने आए Greta के चार Electric Scooter

Join Us icon

अगर आप एक नया Electric Scooter खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको जानकारी खुशी होगी कि एक इंडियन कंपनी ने कम दाम में एक साथ चार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। जी हां, गुजरात-बेस्ड EV स्टार्टअप Greta Electric Scooters ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्केट में कदम रखते हुए एक साथ चार electric scooters भारतीय ऑटो मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 60,000 रुपए से 92,000 रुपए के बीच है। आइए आगे आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज, प्राइस और बाकि की स्पेसिफिकेशन की जानकारी देते हैं।

चार इलेक्ट्रिक स्कटूर

Greta Electric की ओर से जिन चार मॉडल को पेश किया गया है उनके नाम- Harper, Evespa, Glide और Harper ZX हैं। वहीं, चार नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों के साथ, ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का उद्देश्य इलेक्ट्रिक स्कूटर को आम लोगों के लिए किफायती बनाने के साथ ईवी टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी एक अलग पहचान बनाना है। कंपनी का दावा है कि ई-स्कूटर अत्याधुनिक सुविधाओं, आकर्षक कलर ऑप्शन, डिजाइनर कंसोल और ज्यादा स्पेस के साथ आते हैं। इसे भी पढ़ें: अब भारत की सड़कों पर भी दौड़ेंगे OPPO के Electric Vehicles, Mobile के बाद कंपनी ला रही E-Car और MotorBike

Photo: autocarpro
Photo: autocarpro

आपको बता दें कि राज मेहता द्वारा 2019 में स्थापित ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक गुजरात स्थित ईवी स्टार्टअप है जो इलेक्ट्रिक स्कूटर के निर्माण में लगा हुआ है। ग्रेटा के इलेक्ट्रिक स्कूटरों को दो साल पहले इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) से मंजूरी मिली थी। सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर डीआरएल, ईबीएस, रिवर्स मोड, एटीए सिस्टम, स्मार्ट शिफ्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले, कीलेस स्टार्ट और एंटी-थेफ्ट अलार्म के साथ भी आते हैं।

100 KM की रेंज

ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का दावा है कि ईवीएस सिंगल चार्ज पर 100 किलोमीटर तक की राइडिंग रेंज के साथ बेहतर प्रदर्शन प्रदान देंगे। ई-स्कूटर 48-वोल्ट/60-वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग करते हैं। कंपनी ई-स्कूटर के लिए विशिष्ट बैटरी पैक चुनने का ऑप्शन भी प्रदान करती है। ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का दावा है कि ई-स्कूटर को जीरो से फुल चार्ज होने में करीब चार घंटे का समय लगेगा। इसे भी पढ़ें: भारत की सड़कों पर दौड़ती दिखी बिजली से चलने वाली Hyundai Ionic 5 Electric SUV, जल्द करेगी एंट्री

ग्रेटा हार्पर, ईवेस्पा और हार्पर जेडएक्स मॉडल में ड्रम डिस्क ब्रेक हैं, जबकि ग्लाइड में दोहरी डिस्क हाइड्रोलिक ब्रेक हैं जो अधिक प्रभावी और विश्वसनीय हैं। ई-स्कूटर 22 अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध हैं, जिनमें सिग्नेचर रंग प्रीमियम फ़िरोज़ा ब्लू और रोज़ गोल्ड हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here