शानदार लुक के साथ GT Force ने पेश किए दो Electric Scooter, 150 km तक मिलेगी रेंज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/12/GT-Force-Electric-Scooter.jpg

Electric vehicle स्टार्टअप कंपनी GT-Force ने ग्रेटर नोएड में आयोजित किए गए 2021 EV India Expo के दौरान अपनी दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को पेश किया है। इस दौरान कंपनी ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक का प्रोटोटाइप भी पेश किया है। जीटी फोर्स इलेक्ट्रिक नामक कंपनी ने अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर जीटी ड्राइव और जीटी ड्राइव प्रो (GT Drive and GT Drive Pro Electric Scooter) नाम के साथ पेश की गई हैं। वहीं, अगर बात करें इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल के प्रोटोटाइप मॉडल की तो यह देखने में काफी शानदार लग रही है।

GT Drive and GT Drive Pro Electric Scooter

जीटी फोर्स के दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिए जाएंगे। फिलहाल कंपनी ने इन स्कूटर को सिर्फ पेश किया है। हालांकि, लॉन्चिंग डेट और कीमत के बारे में कंपनी द्वारा फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही जीटी फोर्स के ये स्कूटर शानदार लुक और फीचर्स के साथ ही अच्छी रेंज के साथ आने वाले हैं। कंपनी ने खुलासा किया है कि जीटी ड्राइव प्रो को कंपनी ने लो स्पीड कैटिगरी में आएगा और इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। वहीं, सिंगल चार्ज पर 75 किलोमीटर चलेगा। साथ ही जीटी ड्राइव को इकॉनमी, स्टैंडर्ड और टर्बो जैसे राइडिंग मोड्स के साथ पेश किया जाएगा और उसमें क्रूज कंट्रोल जैसी खूबियां भी दिखेंगी। इसे भी पढ़ें: इस कंपनी ने एक साथ पेश की एक e-Bike और दो e-Scooter, सिंगल चार्ज में देगी 120 KM तक की रेंज

Photo: rushlane

वहीं, जीटी ड्राइव इलेक्ट्रिक स्कूटर को हाई स्पीड कैटिगरी में पेश किया गया है, जिसकी टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। इसकी बैटरी रेंज भी काफी शानदार है और कंपनी का कहना है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक चला सकते हैं। इसके अलावा जीटी फोर्स के इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेड एसिड और लीथियम आयन बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

EV ब्रांड ने 100 से अधिक डीलरशिप के साथ देश भर के 80 शहरों में अपने वितरकों के नेटवर्क का विस्तार किया है। इसका लक्ष्य चालू वित्त वर्ष के अंत तक 150 से अधिक वितरकों तक अपने नेटवर्क का विस्तार करना है। जीटी-फोर्स के सह-संस्थापक और सीईओ मुकेश तनेजा ने कहा, “हम देश के हर नुक्कड़ पर प्रोडक्ट उपलब्ध कराने की दिशा में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।” इसे भी पढ़ें: Electric Scooter जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Hero दो बिजली से चलने वाली साइकिल, सिंगल चार्ज में मिलेगी 35KM रेंज

लेटेस्ट वीडियो

GT Force Electric Bike

जीटी फोर्स इलेक्ट्रिक कंपनी अगले साल के अंत तक अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल भी भारत में लॉन्च करेगी, जिसका प्रोटोटाइम कंपनी ने इवेंट के दौरान दिखाया। यह ई-बाइक लुक में काफी स्पोर्टी होगी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसे अच्छी स्पीड और बैटरी रेंज के साथ पेश किया जा सकता है।