Electric Scooter जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Hero दो बिजली से चलने वाली साइकिल, सिंगल चार्ज में मिलेगी 35KM रेंज

Join Us icon

Hero Electro ने इंडिया में अपने दो इलेक्ट्रिक साइकिल को पेश किया है। इन दोनों ही माउंटेन बाइसाइकिल F2i और F3i के नाम से मार्केट में उतारा गया है। कंपनी ने इन बाइक्स को खासतौर से आरामदायक सफर के लिए तैयार किया है, जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी। इसके साथ ही कंपनी इन प्रोडक्ट से युवाओं को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है। आइए आगे आपको इन दोनों की प्राइस, खूबियां, टॉप स्पीड और चार्जिंग स्पीड के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

प्राइस

इन इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत की बात करें तो हीरो एफ2आई की कीमत 39999 रुपए है, जबकि एफ3आई की कीमत 40999 रुपए है। वहीं, Hero F2i and F3i इलेक्ट्रिक MTB साइकिल को लेक्ट्रो के नेटवर्क के तहत आने वाले 600 डीलर्स से खरीदा जा सकता है। साथ ही इन्हें कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 200 km रेंज के साथ इस देशी कंपनी ने लॉन्च किया हाई-स्पीड Electric Scooter, करेगा OLA S1 की छुट्टी!

hero-electro-e-bike

Hero F2i और Hero F3i की रेंज और फीचर्स

Hero F2i और Hero F3i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें आपको सिंगल चार्ज में 35 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है। इसके अलावा साइकिल में 7 गियर स्पीड मिलती है। वहीं, इन बाइक्स में 100 एमएम का सस्पेंशन, 27.5 इंच और 29 इंच के डबल एलॉय रिम दिए गए हैं। साथ ही इनमें डुअल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही राइड्स के लिए जरूरी अन्य सभी बातों का भी इसमें खास ध्यान रखा गया है। इसे भी पढ़ें: Hero ने लॉन्च किया डबल बैटरी और क्रूज कंट्रोल वाला Electric Scooter, मिलेगी 82Km की रेंज

लेटेस्ट वीडियो

इतना ही नहीं दोनों ही माउंटेन ई-बाइक्स में हाइ कैपिसिटी 6.4Ah की बैटरी दी गई है, जो IP67 रेटेड वॉटर रेसिस्टेंस से पैक है। वहीं, इस बैटरी मदद से 250W के मोटर को टॉर्क मिलता है। इसके अलावा पैडलिक में 35 किलोमीटर की रेंज मिलती है, वहीं थोटल पर 27 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसके अलावा क्रूज और मैनुअल कंट्रोल का फीचर है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here