Mahindra और Hero Electric मिलकर लॉन्च किया सस्ता Electric Scooter, अब होगा असली खेला

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/hero-electric-scooter.jpg

कुछ समय पहले एक बड़ी खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर हीरो इलेक्ट्रिक ने महिंद्रा ग्रुप के साथ मिलकर एक ज्वाइंट वेंचर का ऐलान किया है। इस ज्वाइंट वेंचर के तहत दोनों कंपनियां मिलकर जल्द ही बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पेश करेंगी। वहीं, अब दोनों कंपनियों ने साथ मिलकर अपना पहले सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर दिया है जो कि कम कीमत में शानदार रेंज के साथ उतारा गया है। कंपनी द्वारा पेश किए गए इस स्कूटर को ऑप्टिमा (Optima) नाम से लॉन्च किया गया है। यह स्कूटर मध्य प्रदेश के पीथमपुर स्थित प्लांट में बनाया गया है।

आपको याद दिला दें कि ए दोनों कंपनियों ने हाल ही में अपनी पार्टनरशिप की घोषणा की थी। यह पार्टनरशिप 5 सालों के लिए है जिसमें करीब 150 करोड़ रूपए का निवेश किया गया था। साथ ही यह बताया गया था कि महिंद्रा समूह हीरो इलेक्ट्रिक की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक बाइक ऑप्टिमा और एनवाईएक्स का निर्माण मध्य प्रदेश में अपने पीथमपुर संयंत्र में करेगा ताकि बाजार की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। इसे भी पढ़ें: 140km रेंज के साथ आया ये प्रीमियम डिजाइन वाला Electric Scooter, जानें फुल डिटेल

Optima की रेंज

सिंगल चार्ज पर आपको यह स्कूटर 82 किमी तक की रेंज दे सकता है। कंपनी ने इसमें BLDC मोटर दी है, जिसकी मदद से यह 550 W का पावर देगा और इसे फुल चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लगेगा। इसके अलावा बात करें ब्रेकिंग की तो इसमें फ्रंट ब्रेक ड्रम, रियर ब्रेक ड्रम आपको मिलता है।

Optima के फीचर्स

गौरतलब है कि हीरो इलेक्ट्रिक ने ऑल-न्यू ऑप्टिमा स्कूटर को पिछले साल दिसंबर में पेश किया था और इसके बाद से ही ऑप्टिमा के लॉन्च की कयास लगाए जा रहे थे। वहीं, अगर बात करें नए ऑप्टिमा इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की तो इसमें कंपनी द्वारा क्रूज कंट्रोल फीचर दिया गया है। इसके अलावा स्कूटर में इस क्रूज फंक्शन को एक्टिव करने के लिए क्रूज कंट्रोल बटन भी दिया गया है जिसे एक्टिव करने के बाद, स्पीडोमीटर में क्रूज का सिंबल दिखाई देता है। इसे भी पढ़ें: 190KM की धांसू रेंज के साथ लॉन्च हुआ नया Electric Scooter, देखते ही करेगा खरीदने का मन

लेटेस्ट वीडियो

Optima की कीमत

Hero Optima HX की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने एक्स-शोरूम कीमत 55,580 रुपए में पेश किया है।। इस स्कूटर को आप 4 कलर्स वेरिएंट्स में खरीद सकते हैं जिसमें ब्लू, ग्रे, रेड और वाइट कलर ऑप्शन शामिल हैं। वहीं, अलग-अलग राज्यों में मिलने वाली सब्सिडी के हिसाब से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत अलग-अलग होगी।