
चाइनीज ऑटोमेकर कंपनी CFMoto ने Zeeho AE8 नाम के साथ एक नए Electric Scooter को पेश किया है। कंपनी से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को फिलहाल कंपनी ने अपनी घरेलू मार्केट चीन में standard और S+ दो वर्जन में लॉन्च किया है। अगर बात करें इस स्कूटर की सबसे बड़ी हाइलाइट कि तो इसे शानदार लुक्स और जबरदस्त परफॉर्मेंस के एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन में उतारा गया है। साथ ही इसका फ्यूचरिस्टिक लुक कमाल का है। इस स्कूटर में कंपनी ने अडैप्टिव हेडलैम्प के साथ साथ LCD इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर भी दिया है। आइए आगे आपको इस स्कूटर की दूसरी खूबियों के साथ ही टॉप स्पीड, कीमत और फीचर्स की जानकारी देते हैं।
टॉप स्पीड और रेंज
इसे आप सिंगल चार्ज में 190 किमी तक चला सकते हैं जो कि Zeeho AE8 स्कूटर की एक बड़ी खूबी है। वहीं, बात करें इस स्कूटर की टॉप स्पीड की तो यह स्कूटर 100kmph तक की स्पीड तक पहुंचता है। वहीं, स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी दी गई है जो 16hp पावर और 218Nm टॉर्क जेनेरेट करती है। 0-50 kmph की स्पीड स्कूटर 2.6 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसे भी पढ़ें: चार्जिंग पर लगे Electric Scooter में अचानक हुआ बम की तरह धमाका, मुश्किल से बची जान
लुक और फीचर्स
Zeeho AE8 एक हेडलैंप-माउंटेड फ्रंट एप्रन, एक फ्लैट फुटबोर्ड, साइड पैनल पर “विंगलेट्स” को स्पोर्ट करता है जो टर्न इंडिकेटर्स, सिंगल-पीस सीट, एरोहेड-शेप्ड मिरर और पिलियन ग्रैब रेल के रूप में काम करता है। एक अंडर-सीट स्टोरेज कम्पार्टमेंट भी है। साथ ही स्कूटर में एडेप्टिव हेडलाइट, 5.0-इंच का फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, OTA अपडेट के लिए सपोर्ट, एक एंटी-थेफ्ट अलार्म और डिज़ाइनर व्हील्स हैं।
राइडिंग मोड्स
सवारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, Zeeho AE8 सड़कों पर बेहतर संचालन के लिए डुअल चैनल ABS, राइडिंग असिस्ट और तीन राइडिंग मोड: स्पोर्ट्स, इको और स्ट्रीट के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक से लैस है। इसके अलावा स्कूटर पर सस्पेंशन ड्यूटी को आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर एंड पर प्रीलोड-एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर पर काम करता है। इसे भी पढ़ें: इंडिया में सबसे ज्यादा बिकी ये सस्ती Electric Car, सिंगल चार्ज में देती है 312km की रेंज
लेटेस्ट वीडियो
प्राइस
Zeeho AE8 के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत चीन में CNY 17,999 (लगभग 2.11 लाख रुपए) है। वहीं S+ वेरियंट 21,699 CNY (लगभग 2.55 लाख रुपए) में खरीदा जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस स्कूटर को अपने होम मार्केट चीन में लॉन्च किया है। भारत में इस स्कूटर का लॉन्च कब होगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन, इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्केट इंडिया में तेजी से बढ़ रही है। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी इस स्कूटर को इंडिया में पेश करने के बारे में विचार जरूर करेगी।





















