HMD C2 और HMD C2P के स्पेसिफिकेशंस लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और AMOLED डिस्प्ले

Join Us icon

HMD अपनी C2 सीरीज लेकर आ सकता है। इसके तहत नए स्मार्टफोंस HMD C2 और HMD C2P लॉन्च हो सकते हैं। वहीं, पेश होने से पहले इन दोनों डिवाइस की अहम जानकारियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर HMD_MEME’S हैंडल द्वारा शेयर की गई हैं। लीक के अनुसार कंपनी इन मोबाइल्स को बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और 5G प्रोसेसर के साथ कम दाम में उतार सकती है। आइए, आगे आपको सामने आई जानकारी विस्तार से देते हैं।

HMD C2 सीरीज स्पेसिफिकेशंस लीक 

लीक के अनुसार HMD C2 में 6.78 इंच का FHD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000nits ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। वहीं, HMD C2P में इसी साइज का डिस्प्ले मिल सकता है, लेकिन इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1500nits तक की ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। दोनों स्मार्टफोंस में Snapdragon 4 Gen 4 5G प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि HMD C2P में इस चिपसेट की क्लॉक स्पीड 2.3GHz तक हो सकती है।

कैमरा की बात करें तो HMD C2 में 50MP का प्राइमरी कैमरा EIS सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 2MP और 0.3MP के अन्य सेंसर मिल सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

यदि HMD C2P की बात करें तो बेहतर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का अन्य सेंसर लगाया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें भी 50MP कैमरा मिलने की जानकारी सामने आई है।

बैटरी के मामले में दोनों फोंस दमदार हो सकते हैं। लीक के अनुसार HMD C2 और HMD C2P में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में दोनों स्मार्टफोंस A16_Baklava OS पर काम कर सकते हैं।

अन्य फीचर्स की बात करें तो HMD C2 और HMD C2P में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, 3.5mm ऑडियो जैक, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और OZO ऑडियो सपोर्ट जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं, HMD C2 में IP54 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जबकि HMD C2P ज्यादा मजबूत IP65 रेटिंग के साथ आ सकता है। इसके अलावा HMD C2P में NFC तकनीक भी दी जा सकती है।

HMD C2 सीरीज कलर्स लीक 

कलर ऑप्शंस की बात करें तो HMD C2 को Light Mint, Midnight Blue और Lavender रंगों में पेश किया जा सकता है। वहीं, HMD C2P स्मार्टफोन Coral, Royal Blue और Jade Green कलर ऑप्शंस में आ सकता है।

HMD C2 सीरीज कीमत लीक

सामने आई लीक जानकारी के अनुसार HMD C2 के 6GB + 128GB मॉडल की कीमत लगभग 149 यूरो यानी करीब 16,346 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल की कीमत करीब 169 यूरो यानी करीब 18,536 रुपये रखी जा सकती है। वहीं, HMD C2P के 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत लगभग 200 यूरो यानी तकरीबन 21,936 रुपये के आसपास हो सकती है।

अगर यह लीक सही साबित होता है तो HMD C2 सीरीज उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकती है जो कम कीमत में AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 5G परफॉरमेंस चाहते हैं। मार्केट में इन फोंस का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi, Realme, Motorola और POCO के सस्ते मोबाइल्स से देखने को मिल सकता है। यदि आप इन्हें लेना चाहते हैं तो वेट कर सकते हैं। हम और डिटेल्स मिलने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here