HMD Crest 2 और Crest 2 Pro की कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स आए सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/hmd-crest-2-series-leak-specs-6000mah-battery-amoled-display-5g.jpg

HMD के अपकमिंग स्मार्टफोंस को लेकर नया लीक सामने आया है, जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स टिप्स्टर द्वारा शेयर किया गया है। इस लीक में कंपनी के दो नए मॉडल्स HMD Crest 2 और HMD Crest 2 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन का पता चला है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों स्मार्टफोंस को साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

लीक डिटेल्स के अनुसार, HMD Crest 2 में 6.78-इंच का sAMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का अन्य सेंसर मिलने की उम्मीद है। जबकि फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी के मामले में यह फोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

सॉफ्टवेयर के तौर पर HMD Crest 2 में Android 16 दिए जाने की बात सामने आई है। स्टोरेज वैरियंट में 6GB RAM और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। वहीं, इसकी कीमत करीब 14,999 रुपये बताई जा रही है।

यदि HMD Crest 2 Pro की बात करें तो इसे सीरीज का ज्यादा पावरफुल वैरियंट माना जा सकता है। इसमें भी 6.78-इंच का sAMOLED FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है, लेकिन यहां 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट प्रदान किया जा सकता है। जिससे यूजर्स को ज्यादा स्मूद एक्सपीरियंस मिल सकता है। कैमरा सेटअप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां 64MP का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। साथ ही 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP का सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें भी 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बैटरी और चार्जिंग के मामले में HMD Crest 2 Pro भी स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही हो सकता है, जिसमें 6,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यह डिवाइस Android 16 पर काम कर सकता है और इसमें 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है। कीमत की बात करें तो इसे लगभग 16,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

आगामी HMD Crest 2 सीरीज बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार कैमरा फीचर्स के साथ एंट्री कर सकती है। हालांकि, ये सभी डिटेल्स फिलहाल लीक पर आधारित हैं और कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हम आने वाले दिनों में कोई भी अपडेट मिलने पर आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।