
HMD के अपकमिंग स्मार्टफोंस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सामने आए नए लीक में HMD Crest 2 और HMD Crest 2 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस शेयर किए गए हैं। इन दोनों ही फोंस में बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। जिससे यह लाइनअप बजट और मिड-रेंज ग्राहकों को लुभा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
HMD Crest 2 Pro की बात करें तो इसमें 6.78-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। यह स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 4 5G प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। जो डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा माना जा सकता है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
HMD Crest 2 Pro के कैमरा सेटअप में 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP और 2MP का अन्य सेंसर दिया जा सकता है। जबकि फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है, जो सेल्फी लवर्स को आकर्षित कर सकता है।
बैटरी के मामले में HMD Crest 2 Pro में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 पर रन कर सकता है। अन्य फीचर्स के रूप में डुअल स्पीकर, IP65 रेटिंग, 2 माइक्रोफोन और OZO Audio जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।
यदि HMD Crest 2 की बात करें तो इसमें भी 6.78-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 90Hz तक हो सकता है। यह भी Snapdragon 4 Gen 4 5G प्रोसेसर से लैस होकर आ सकता है।
HMD Crest 2 के कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP + 2MP के सेंसर मिल सकते हैं। बैटरी यहां भी 6,000mAh की हो सकती है। जो 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। यह मॉडल 6GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।

HMD Crest 2 सीरीज उन ग्राहकों के लिए आ सकती है। जो कम बजट में बड़ी बैटरी, अच्छा डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। यह स्टूडेंट्स, ऑनलाइन कंटेंट देखने वाले यूजर्स और लंबे बैटरी बैकअप की जरूरत को पूरा करने वाले लोगों को पसंद आ सकते हैं। यह सीरीज मार्केट में आने के बाद संभावित तौर पर Redmi, Realme और Tecno के फोंस से मुकाबला कर सकती है। हालांकि अभी इनके बारे में और जानकारी आना बाकि है इसलिए हम सही सुझाव बाद में ही दे पाएंगे।
यदि आप HMD Crest 2 और Pro मॉडल्स लेने की इच्छा रखते हैं तो इनका इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।










