Nokia कर रहा है टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी, कम दाम में मिलेंगे एक से बढ़कर एक फीचर्स

Join Us icon

HMD Global इन दिनों नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global अगले महीने 6 अक्टूबर को लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा। इस लॉन्च इवेंट में कंपनी Nokia G50 5G स्मार्टफोन के साथ नया नोकिया टैबलेट लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने एक ट्वीट कर अपने अपकमिंग टैबलेट को टीज भी किया है। इस ट्वीट में शेयर की गई तस्वीर में टैबलेट का ब्लैक कलर में साइड प्रोफाइल देखने को मिला है। नोकिया के इस ट्वीट के भले ही टैबलेट के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं पता चलती है लेकिन यह कहा जा सकता है कि नोकिया का अपकमिंग टैबलेट ड्यूरेबल बिल्ड क्वालिटी और अफोर्डेबल क़ीमत में पेश किया जा सकता है।

Nokia T20 स्पेसिफिकेशन्स

Nokia के अपकमिंग टैबलेट के बारे में कहा जा रहा है कि यह Nokia T20 के नाम से पेश किया जा सकता है। नोकिया के टैबलेट में 10.36-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। नोकिया का यह टैबलेट 4G LTE और Wi-Fi मॉडल में पेश किया जा सकता है। खबरों की माने तो नोकिया का अपकमिंग टैबलेट Unisoc चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

Nokia T20 टैबलेट में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी जा सकती है। इसके साथ ही माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इस टैब की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। नोकिया का यह टैबलेट Android 11 OS पर रन करेगा। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फिलहाल इस टैब के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : देसी कंपनी Raft Motors ने किया कमाल, लॉन्च किया सिंगल चार्ज में सबसे ज्यादा चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

Nokia T20 टैबलेट की कीमत क्या है?

Nokia T20 टैबलेट की कीमत को लेकर रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसके Wi-Fi मॉडल की कीमत 185 यूरो (करीब 16,300 रुपये) हो सकती है। इसके साथ ही Wi-Fi + LTE मॉडल की कीमत 202 यूरो (करीब 17,800 रुपये) हो सकती है। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि नोकिया का यह टैबलेट भारत में कब पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Nokia PureBook S14 भारत में लेटेस्ट 11thGen Intel Core i5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियाँ

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here