
चिपसेट बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम हाल ही में ने नई चिपसेट स्नैपड्रैगन 600 सीरीज के अंदर नया और खास चिपसेट स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट 5G पेश किया था। कंपनी द्वारा पेश किया गया यह चिपसेट मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए बनाया गया है। वहीं, अब फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नया Nokia स्मार्टफोन टीज किया है, जो क्वालकॉम की इस नई चिप के साथ आएगा।
क्वालकॉम के नए चिपसेट की लॉन्चिंग के बाद एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट हेड जूहो सार्विकस ने नए नोकिया स्मार्टफोन टीज किया है। अपने ट्विट में जूहो ने फोन के नाम का जिक्र नहीं किया है। लेकिन, यह साफ कर दिया कि कंपनी जल्द सस्ता 5G फोन लाने वाली है जो कि स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट के साथ आएगा।
Congratulations @cristianoamon and the awesome team at @Qualcomm for the launch of #Snapdragon 690 Mobile Platform! We are excited to bring our Nokia Phones vision of a truly global, future proof 5G experience at an even more affordable price with this transformational platform! pic.twitter.com/yctqfE13sY
— Juho Sarvikas (@sarvikas) June 17, 2020
बता दें कि नोकिया ने अपना पहला 5जी स्मार्टफोन इस साल लॉन्च कर किया था। यह फोन नोकिया 8.3 5जी है जो कि अभी तक सेल के लिए नहीं आया है। लेकिन, हाल ही में इस फोन को अमेजन जर्मनी के पेज पर देखा गया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि फोन जल्द सेल के लिए आएगा। इसे भी पढ़ें: 13 साल बाद फिर लौटा Nokia 5310, 22 दिन तक चलेगी फोन की बैटरी, नए अवतार में मचाएगा धमाल
अगर बात करें नए स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट की तो यह 4K HDR (ट्रू-10 बिट) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस चिपसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। क्वालकॉम का दावा है कि 5G कनेक्टिविटी गेमर्स को क्लाउडबेस्ड का एक्सेस देगा। साथ कहीं भी कभी भी गेमर्स को मल्टी-प्लेयर गेम खेलने की सुविधा देगा। मतलब यह चिपसेट गेमिंग का भी एक बेहतरीन एक्सपीरियंस उपलब्ध कराएगा। इसे भी पढ़ें: Nokia 9.3 PureView, Nokia 7.3 और Nokia 6.3 के लॉन्च में होगी देरी, जानें कब देंगे बाजार में दस्तक
Nokia 8.3 5G की स्पेसिफिकेशन्स
Nokia 8.3 5G को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.81 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। नोकिया ने इस स्क्रीन को प्योर डिसप्ले का नाम दिया है। कंपनी की ओर से नोकिया 8.3 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड वन आधारित है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है जो NSA/SA डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है।



















