50MP Selfie, 108MP मेन कैमरा के साथ आ सकता HMD Orka फोन, जानें डिटेल्स

HMD Global के अगले मिड-रेंज स्मार्टफोन को लेकर बड़ी डिटेल्स लीक में सामने आई हैं। यह मोबाइल HMD Orka नाम से एंट्री ले सकता है। इसमें शानदार डिजाइन और बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस मिलने की बात कही गई है। खास बात यह है कि आगामी एचएमडी डिवाइस के एचडी रेडर्स भी शेयर किए गए हैं। आइए, आगे जानते हैं इसमें कैसी खूबियां और लुक मिल सकता है।
HMD Orka फोन का डिजाइन (लीक)
HMD के अपकमिंग स्मार्टफोन HMD ORKA के बारे में जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स से (smashx_60) के जरिए शेयर की गई है।
- कुछ दिन पर्व HMD ने अपने ARC स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में पेश किया है। जबकि आने वाले ORKA डिवाइस का लुक कुछ हद तक समान दिखाई देता है।
- फोन में पीछे की तरफ घुमावदार किनारों के साथ एक फ्लैट रियर पैनल और एक वर्टिकली स्थित आयताकार कैमरा मॉड्यूल है जिसमें सिल्वर हाइलाइट्स के साथ दो सर्कुलर कटआउट हैं।
- डिवाइस के पहले कटआउट में प्राइमरी लेंस है जबकि दूसरी में फ्लैशलाइट और सेकेंडरी कैमरा है।
- कैमरा मॉड्यूल पर मार्किंग के अनुसार डिवाइस में 108MP AI कैमरा होगा और रियर पैनल के बीच HMD ब्रांडिंग मौजूद है।
- डिस्प्ले की बात करें तो इसमें पतले बेजल हैं और चिन काफी मोटी है। डिस्प्ले फ्लैट है और ऊपर की तरफ एक सेंट्रली अलाइन्ड पंच-होल सेल्फी कैमरा है।
- राइट साइड पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं और ऐसा लगता है कि पावर बटन को साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- आप रेंडर इमेज में तीन कलर ऑप्शन पर्पल, ग्रीन और ब्लू भी देख सकते हैं।
HMD Orka फोन के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: डिवाइस में 6.78 इंच स्क्रीन साइज, FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz की रिफ्रेश रेट वाला IPS LCD डिस्प्ले पैनल हो सकता है।
- प्रोसेसर और रैम: लीक के अनुसार HMD Orka फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 5G चिप से लैस रखा जा सकता है और इसमें 8GB की रैम होने की संभावना है।
- कैमरा: डिवाइस में 108MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। साथ में 50MP का सेल्फी कैमरा भी होगा।
- बैटरी और चार्जिंग: बैटरी साइज की डिटेल्स लीक में नहीं है, लेकिन बताया गया है कि यह 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।