
पिछले सप्ताह ही एचएमडी के अपकमिंग स्मार्टफोन HMD Pulse 2 की डिटेल्स इंटरनेट पर सामने आई थी जिसमें मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स का खुलाया हुआ था। वहीं आज इसी सीरीज के ‘प्रो’ और ‘प्लस’ मॉडल की जानकारी भी लीक हो गई है। इन HMD Pulse 2 Pro और HMD Pulse 2+ की फोटो भी सामने आ गई है जिसमें डिजाइन का खुलासा हो गया है। लुक के मामले में एचएमडी पल्स 2 प्रो का रियर डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक iPhone 17 Pro जैसा लग रहा है।
HMD Pulse 2 Pro की बात पहले करें तो इस फोन का रियर कैमरा सेटअप आईफोन 17 प्रो जैसा है। बैक पैनल का उपरी हिस्सा बाकी पैनल से अलग है और हल्का उभरा हुआ है। इसपर दो लेंस वर्टिकली प्लेस्ड किए गए हैं और बाकी एरिया को ग्लॉसी रखा गया है। इस कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल भी लिखा गया है जो इसे मेन सेंसर को दर्शाता है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिए जाने की बात कही गई है।
एचएमडी पल्स 2 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह मोबाइल 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह आइपीएस पैनल पर बनी डिस्प्ले बताई गई है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक की मानें तो यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में दो रैम वेरिएंट्स पर लॉन्च किया जाएगा जिनमें 6GB और 8GB RAM शामिल रहेगी। ये दोनों वेरिएंट्स 128GB और 256GB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
HMD Pulse 2 Pro में डुअल रियर कैमरा के साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसे 5,000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह कुछ कम लगती है। वहीं फोन बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 20W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किए जाने की जानकारी लीक में सामने आई है।
HMD Pulse 2+ की बात करें तो लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए यह लो बजट स्मार्टफोन लग रहा है। सामने आई जानकारी के मुताबिक इसे 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट दिए जाने की बात सामने आई है जो सीरीज के प्रो मॉडल से अधिक लग रही है। इस फोन के बेस वेरिएंट को 4GB RAM पर लॉन्च किए जा सकता है।
लीक के अनुसार एचएमडी पल्स 2 प्लस में भी फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। लेकिन वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसे 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस बताया गया है। ये दोनों अपकमिंग एचएमडी फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेंगे और इनमें IP52 रेटिंग देखने को मिल सकती है।

पिछले सप्ताह लीक हुई HMD Pulse 2 की बात करें तो इसे Unisoc T7250 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक के अनुसार इसमें 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की एचडी+ डिस्प्ले मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी और 20वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिल सकती है।













