12000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Honor का नया फोन, Win 2 सीरीज को लेकर बड़ा लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/honor-win-.jpg

Honor अपने Win सीरीज स्मार्टफोंस में बड़ी बैटरी देने के लिए पहले से ही जाना जाता है वहीं, अब कंपनी एक बार फिर बैटरी के मामले में बड़ा अपग्रेड कर सकती है। नई लीक रिपोर्ट के अनुसार Honor ने 12,000mAh साइज वाली बैटरी का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इतनी बड़ी बैटरी की जानकारी मिलने से लगता है कि कंपनी इसे अपने अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन में उपयोग कर सकती है। हालांकि, अभी यह कंफर्म नहीं है कि 12,000mAh बैटरी किस डिवाइस में दी जाएगी। आइए, आगे संभावित डिटेल्स जानते हैं।

12,000mAh बैटरी का ट्रायल प्रोडक्शन लीक

माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने आगामी डिवाइस की जानकारी दी है। लीक के अनुसार Honor एक नई बड़ी बैटरी का ट्रायल प्रोडक्शन कर रहा है। इस बैटरी की टिपिकल क्षमता 12,000mAh बताई गई है, जबकि इसकी रेटेड कैपेसिटी 11,790mAh है। बैटरी की रेटेड एनर्जी 43.86Wh सामने आई है। अगर यह बैटरी किसी स्मार्टफोन में इस्तेमाल होती है, तो यह बड़ा अपग्रेड होगा।

Leak Image

Honor Win 2 सीरीज में मिल सकती है 12,000mAh बैटरी

लीक सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने अनुमान लगाया है कि Honor इस बड़ी बैटरी को अपनी Win 2 सीरीज के गेमिंग स्मार्टफोन में दे सकता है। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि Win सीरीज को खासतौर पर हाई परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी के लिए जाना जाता है, इसलिए 12,000mAh सेल का उपयोग इस लाइनअप में किया जा सकता है।

Honor win मॉडल्स में थी 10,000mAh बैटरी

Honor ने पिछले साल अपनी Win सीरीज के तहत स्टैंडर्ड और RT मॉडल लॉन्च किए थे। इन स्मार्टफोन में 10,000mAh की बैटरी दी गई थी। ऐसे में अगर कंपनी Win 2 सीरीज में 12,000mAh साइज का उपयोग करती है, तो यह पूर्व मॉडल्स के मुकाबले बैटरी साइज में बड़ा अपग्रेड होगा।

बता दें कि गेमिंग स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी का फायदा सिर्फ लंबे बैकअप तक सीमित नहीं रहता है। लगातार गेमिंग, हाई ग्राफिक्स और प्रोसेसर पर भारी लोड के दौरान ज्यादा साइज वाली बैटरी लंबे समय तक फोन को पावर दे सकती है। साथ ही, समान उपयोग में बड़ी बैटरी को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, बड़ी बैटरी का असर फोन के वजन और डिजाइन पर भी पड़ सकता है।

लॉन्च को लेकर करना होगा इंतजार

फिलहाल 12,000mAh बैटरी का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू होने की जानकारी सामने आई है, लेकिन यह साफ नहीं है कि इसका उपयोग किस स्मार्टफोन में किया जाएगा। आगामी Win 2 सीरीज को लेकर अटकलें जरूर लगाई जा रही हैं, लेकिन Honor ने अभी इस बैटरी या Win 2 सीरीज से जुड़ी जानकारी नहीं दी है। इसलिए आगे असल ऐलान का इंतजार करना होगा। यदि आप बड़ी बैटरी वाला फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।