
Honor अपनी नई Honor 700 सीरीज को जल्द ही पेश कर सकता है। इस लाइनअप में Honor 700 और Honor 700 Pro स्मार्टफोन शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यह फोंस नवंबर में लॉन्च हो सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले टिप्स्टर Digital Chat Station (DCS) और Smart Pikachu ने सीरीज के प्रमुख फीचर्स की जानकारी शेयर की है। जिसके बारे में आप आगे विस्तार से पढ़ सकते हैं।
Honor 700 सीरीज स्पेसिफिकेशंस लीक
टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, आगामी Honor 700 सीरीज में पतले बेजल्स वाला मिड-साइज डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में Snapdragon प्रोसेसर और बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसका एक खास फीचर बैक पैनल वाला सेकेंडरी डिस्प्ले हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह स्क्रीन 1.72 इंच की रखी जा सकती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Honor 700 और 700 Pro Cool White, Sky Blue, Azure और Pink Mist कलर में आ सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में 6.57 इंच का OLED पैनल मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके चारों तरफ बेहद पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, अभी डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट और Snapdragon चिपसेट के नाम की जानकारी सामने नहीं आई है।
कैमरा Honor 700 सीरीज की बड़ी खासियत हो सकता है। लीक के अनुसार, इसके रियर पैनल पर 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि, यह कैमरा Honor 700 Pro में ही दिया जा सकता है।
Digital Chat Station के मुताबिक, Honor 700 और Honor 700 Pro दोनों में 200mm टेलीफोटो एक्सटेंडर का सपोर्ट मिल सकता है। टिप्स्टर Smart Pikachu ने भी सीरीज की कैमरा क्वालिटी और टेलीफोटो एक्सटेंडर को खास तौर पर बताया है। इसके अलावा फोन में फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से Dual Live Photo का फीचर मिल सकता है।
बैटरी के मामले में भी Honor 700 सीरीज खास हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों स्मार्टफोन में करीब 9,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड को लेकर जानकारी नहीं मिली है।
Honor 700 सीरीज को लेकर आने वाले दिनों में कंपनी की ओर से टीजर या अन्य जानकारियां सामने आ सकती हैं। अगर आप बड़ी बैटरी और दमदार कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस लाइनअप के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











