Honor Magic 9 सीरीज के कलर और स्टोरेज कंफर्म, 11,000mAh तक बैटरी और 200MP कैमरा से लैस होंगे ये फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/honor-magic-9-pro-max-super-power-edition-specs-leaked.jpg

Honor अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Honor Magic 9 को चीन में 28 सितंबर को लॉन्च करने वाला है। इससे पहले कंपनी ने Magic 9, Magic 9 Pro Max और Magic 9 Super Edition के स्टोरेज और कलर ऑप्शंस की पुष्टि कर दी है। तीनों फोन फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए लिस्टेड हैं। वहीं, लॉन्च से पहले सामने आई रिपोर्ट्स के जरिए इनके डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी से जुड़ी डिटेल्स सामने आई हैं। जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor Magic 9 के स्टोरेज, कलर और स्पेसिफिकेशंस

Honor Magic 9 को Yellow Rice, Olive Green, Morning White और Curtain Black कलर में पेश किया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB स्टोरेज ऑप्शंस मिलेंगे।

लीक स्पेसिफिकेशंस के अनुसार, Magic 9 कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। इसमें 6.37-इंच का 1.5K LTPS डिस्प्ले मिल सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 2664 x 1236 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz बताया गया है। स्क्रीन के चारों ओर पतले बेजल मिलने की उम्मीद है।

Honor Magic 9 फोन में 55MP का f/2.0 स्क्वायर-फॉर्मेट सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। यह Android स्मार्टफोन में मिलने वाला पहला 55MP स्क्वायर सेल्फी कैमरा हो सकता है।

Honor Magic 9 के रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें हॉरिजॉन्टल लार्ज-मैट्रिक्स कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। फोन में 200MP का 1/1.4-इंच मेन कैमरा f/1.9 अपर्चर के साथ मिल सकता है। इसके साथ 50MP f/2.0 अल्ट्रावाइड कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। पेरिस्कोप सेंसर का साइज 1/1.56-इंच और इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम मिलने की बात कही गई है।

परफॉरमेंस के लिए Honor Magic 9 फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W वायर्ड के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Honor Magic 9 फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। इसके अलावा IP68, IP69 और IP69K रेटिंग, डेडिकेटेड AI बटन और अलग कैमरा शटर बटन भी मिलने की बात रिपोर्ट्स में कही गई है।

Honor Magic 9 Pro Max के स्टोरेज, कलर और स्पेसिफिकेशंस

सीरीज के टॉप मॉडल Honor Magic 9 Pro Max को Moss Green, Silver और Shadow Black कलर में लॉन्च किया जाएगा। यह 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB स्टोरेज में आएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Honor Magic 9 Pro Max फोन में 6.8-इंच का OLED/LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिजॉल्यूशन 2868 x 1320 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz बताया गया है। डिस्प्ले के बेजल सिर्फ 0.98mm तक पतले हो सकते हैं। इसे Black Diamond डिस्प्ले नाम दिए जाने की उम्मीद है।

Honor Magic 9 Pro Max में कैमरा सेटअप दमदार हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 200MP का 1/1.28-इंच मेन सेंसर f/1.57 अपर्चर के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। दूसरा 200MP सेंसर 1/1.4-इंच साइज का हो सकता है। फ्रंट में भी 55MP f/2.0 स्क्वायर सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 3D फेस रिकग्निशन दिया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो Magic 9 Pro Max में 8,800mAh की बैटरी मिलने की रिपोर्ट सामने आई है। यह 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा डुअल 1216 स्पीकर के जरिए स्टीरियो साउंड मिलने की भी उम्मीद है। चिपसेट को लेकर रिपोर्ट्स में Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro मिलने की जानकारी दी गई है।

Honor Magic 9 Super Edition के स्टोरेज, कलर और स्पेसिफिकेशंस

सीरीज का एक और खास मॉडल Honor Magic 9 Super Edition होगा। कंपनी ने इसे Yellow Rice, Olive Green, Morning White और Curtain Black कलर में पेश किए जाने की पुष्टि की है। इसके स्टोरेज ऑप्शन 12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB होंगे।

लीक्स के अनुसार, फोन में 6.8-इंच का 165Hz डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और सबसे बड़ी 11,000mAh बैटरी मिलने की बात सामने आई है।

Honor Magic 9 Super Edition के कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो सेंसर मिलने की उम्मीद है। फोन में एक्टिव कूलिंग सिस्टम और ग्लास-फाइबर बॉडी भी दी जा सकती है।