बजट रेंज में आया Honor Play 40S स्मार्टफोन, 5200mAh बैटरी का मिलेगा पावर

मोबाइल निर्माता ऑनर आने वाले सितंबर के महीने में भारत में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। वहीं, कंपनी घरेलू बाजार चीन में लगातार अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ा रही है। ब्रांड ने प्ले 40 सीरीज के तहत Honor Play 40S को बाजार में उतार दिया है। यह फोन बजट रेंज में आया है। इसमें यूजर्स को 5200mAh बैटरी, स्नैपड्रेगन प्रोसेसर, 6.56 इंच डिस्प्ले जैसी कई खूबियां मिल रही हैं। आइए, आगे आपको इसके प्राइस और स्पेसिफिकेशन की डिटेल बताते हैं।
Honor Play 40S की कीमत
Honor Play 40S स्मार्टफोन को कंपनी ने 4GB रैम +128GB इंटरनल स्टोरेज वैरियंट के साथ चीन में पेश किया है। डिवाइस की कीमत 999 युआन यानी कि करीब 11,300 रुपये रखी गई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन के लिए यूजर्स को मिडनाइट ब्लैक और ग्रीन जैसे दो कलर ऑप्शन मिल जाएंगे।
Honor Play 40S के स्पेसिफिकेशंस
6.52″ TFT LCD screen
Snapdragon 480 Plus
4GB RAM + 128GB Storage
5,200mAh battery
डिस्प्ले: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डिवाइस में 6.56 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इस पर 720 x 1612 का पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 90hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की गई है।
प्रोसेसर: डिवाइस में यूजर्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर मिल जाता है।
स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में 4GB रैम +128GB स्टोरेज दिया गया है।
कैमरा: कैमरा की बात करें तो डिवाइस 13 मेगापिक्सल के रियर और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस में 5200mAh बैटरी का सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिहाज से मोबाइल में 5G, 4G, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस जैसे फीचर्स हैं।
अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ग्रेविटी सेंसर, कंपास, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी लाइट सेंसर दिया गया है।
वजन और डायमेंशन: वजन और डायमेंशन की बात करें तो Honor Play 40S फोन 163.32×75.07x 8.35mm एमएम और 188 ग्राम का है।