7000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ Honor Play 70 Plus हुआ TENNA साइट पर लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/honor-play-70-plus-tenaa-listing-specs.jpg
Highlights

ऑनर आने वाले कुछ हफ्तों में प्ले 60 सीरीज का अपग्रेड यानी कि Honor Play 70 Plus स्मार्टफोन लाने की तैयारी में लग रहा है। दरअसल इस मोबाइल को चीन की TENNA वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है जिसमें प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। यही नहीं फोन को 3सी सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया है इसके अलावा चीन के ब्लॉगर ने डिवाइस के नाम की पुष्टि की है। आइए, आगे आपके सामने आई तमाम जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Honor Play 70 Plus का नाम आया सामने

चीन के टेक ब्लॉगर के अनुसार, होम मार्केट चीन में लॉन्च होने पर Honor LOG-AN00 मॉडल नंबर को Honor Play 70 Plus फोन कहा जा सकता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट वाले Honor Play 60 Plus का सक्सेसर हो सकता है। जिसे पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था।

Honor Play 70 Plus के स्पेसिफिकेशंस (TENAA सर्टिफिकेशन)

बताते चलें कि Honor Play 60 Plus को चीन में बेस वैरियंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ CNY 1,499 (लगभग 17,200 रुपये) में लाया गया था। वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वाले मॉडल को CNY 1,699 (लगभग 19,500 रुपये) में एंट्री दी गई थी।