Honor X7e Plus 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुआ स्पॉट

Honor अपनी X-series का विस्तार लगातार कर रहा है। हाल ही में लॉन्च हुए Honor X7e के बाद कंपनी इसका नया 5G मॉडल Honor X7e Plus 5G लॉन्च कर सकती है। यह नया स्मार्टफोन कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट हुआ है। जिससे लगता है कि इसे जल्द ही UAE, यूरोप और मिडिल ईस्ट जैसे बाजारों में पेश किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Honor X7e Plus 5G लिस्टिंग डिटेल्स
Honor X7e Plus 5G UAE की TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ है। यह डिवाइस ER60470/26 इक्विपमेंट रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 11 जून 2026 को लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग में MRK-NX1 मॉडल नंबर दिखा है। साथ ही 5G तकनीक की पुष्टि भी हुई है। यह रेगुलर Honor X7e की तुलना में बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है क्योंकि मौजूदा मॉडल केवल 4G सपोर्ट के साथ आया है।
Honor X7e Plus 5G स्मार्टफोन SGS सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी नजर आया है। यहां इसे FI-69290 सर्टिफिकेशन नंबर के साथ देखा गया है। जहां लिथियम बैटरी सपोर्ट की जानकारी सामने आई हैं। हालांकि इन लिस्टिंग्स में फोन के और स्पेसिफिकेशंस नहीं हैं।
Honor X7e स्पेसिफिकेशंस
यदि Honor X7e की बात करें तो इसे हाल ही में मलेशिया में एक बजट 4G फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W fast charging सपोर्ट के साथ आती है। डिवाइस में 6.61-inch HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz refresh rate सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट दिया गया है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Honor X7e 4G फोन Android 16 आधारित MagicOS 10 पर काम करता है। वहीं, मजबूती के मामले में भी कंपनी ने इसे बढ़िया बनाया है। फोन में IP64 dust और वॉटर रेजिस्टेंस सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसे SGS 5-star drop और क्रश रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।
ऐसे में आगामी Honor X7e Plus 5G को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसमें पावरफुल प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिससे न सिर्फ 5G connectivity मिलेगी बल्कि गेमिंग और हैवी उपयोग का अनुभव भी बेहतर हो सकता है। हालांकि अभी लॉन्च की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन प्लेटफॉर्म्स पर आने के बाद लगता है कि इसका आधिकारिक लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है।
अगर आप बड़ी बैटरी और 5G तकनीक वाला मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Honor X7e Plus 5G अच्छा विकल्प बन सकता है। इसके लिए वेट किया जा सकता है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।