11000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Honor X80 Pro Max, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

Honor की X80 सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ा जा सकता है। इसे Honor X80 Pro Max से एंट्री मिलने की उम्मीद है। हालांकि ब्रांड ने जानकारी नहीं दी है, इससे पहले ही लीक में स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। जिसमें सबसे बड़ी खासियत बेहद बड़ी बैटरी बताई गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Honor X80 Pro Max स्पेसिफिकेशंस लीक
टिप्स्टर Digital Chat Station की नई Weibo पोस्ट के अनुसार Honor X80 Pro Max में 11,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह दुनिया का पहला मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन बन सकता है जिसमें इतनी बड़ी बैटरी मिल सकती है। फिलहाल सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन Honor Power 2 माना जाता है, जिसमें 10,080mAh की बैटरी है। नई लीक में यह भी दावा किया गया है कि X80 Pro Max में 90W USB Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो आगामी स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max में 6.8-इंच का बड़ा 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1280 × 2788 पिक्सल बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में पतले बेजल्स और राउंडेड कॉर्नर वाला डिजाइन देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें LIPO (Low-Injection Pressure Overmolding) टेक्नोलॉजी का उपयोग कर सकती है। जिससे डिस्प्ले के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स मिल सकते हैं।
परफॉरमेंस के लिए Honor X80 Pro Max में हाल ही में पेश किया गया Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। यह चिप Kryo CPU कोर के साथ आ सकता है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक जा सकती है।
लीक के अनुसार स्मार्टफोन में फुल-बॉडी वाटर रेजिस्टेंस फीचर भी मिल सकता है। यानी इसे IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस में ड्रॉप रेजिस्टेंस और फ्लैगशिप-लेवल डिजाइन देखने को मिल सकता है, जिससे यह प्रीमियम फील देने वाला स्मार्टफोन बन सकता है।
टिपस्टर Experience More द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि Honor X80 Pro Max के फ्रंट में पतले बेजल हैं। तस्वीर में दिखाए गए वैरिएंट में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज है और यह Android 16 पर आधारित MagicOS 10 पर आ सकता है।
बता दें कि यह पहली बार है जब Honor X80 Pro Max का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Honor X80 और Honor X80 Pro मॉडल्स पर भी काम कर रही है। माना जा रहा है कि यह तीनों स्मार्टफोन तीसरी तिमाही में चीन में लॉन्च हो सकते हैं।
अपकमिंग Honor X80 Pro Max उन लोगों को पसंद आ सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, प्रीमियम डिजाइन और बड़े डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। मार्केट में इसका मुकाबला Redmi, iQOO और Realme के प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोंस से होने की उम्मीद है।
आने वाले महीनों में Honor X80 Pro Max आपके लिए बड़ी बैटरी वाला शानदार विकल्प बन सकता है। हालांकि असल डिटेल्स मिलने का इंतजार करना होगा। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।