
OTT Horror Movies: अगर आप ओटीटी पर एक्शन, क्राइम ड्रामा व रोमेंटिक फिल्मों से ऊब गए हैं तो आप OTT पर मौजूद (OTT Horror Movies) को देख सकते हैं। अगर आपको हॉरर मूवीज और स्टोरीज (Horror Movies) में थोड़ी भी दिलचस्प है तो हम आपको आज इस आर्टिकल में ऐसी फिल्मों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्हें अकेले में देख आपकी रूह कांप उठेगी। इस लिस्ट में बॉलिवुड की भी ऐसी डरावनी फिल्में (horror movies on ott 2022) हैं जो घर बैठे आराम से ओटीटी पर देखी जा सकती है। हम आपके लिए ऐसी ही कुछ रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्मों के नाम बताने वाले हैं, जिन्हें अकेले देखने के बाद रात में डर भी लग सकता है। आइए आगे जानते हैं ओटीटी पर मौजूद ऐसी ही कुछ हॉरर फिल्मों के बारे में…
Horror Movies On OTT
- Tumbbad
- Horror Story
- Bhoot Part One: The Haunted Ship
- 13B: Fear Has a New Address
- 1920
Tumbbad
अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और गलती से यह फिल्म देखना भुल गए हैं तो जनाब इस फिल्म को आज ही देख डालें। ‘तुम्बाड़’ भूतिया दृश्य और इंटेंस हॉरर थ्रिलर सेट-अप वाली एक शानदार हॉरर फिल्म है।पौराणिक और डरावनी कहानी के मिश्रण से बनी इस फिल्म ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। फिल्म के विषय, अभिनय और बैकग्राउंड स्कोर ने लोगों का दिल जीत लिया था। इतना ही नहीं 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को IMDB पर 8.2 की रेटिंग मिली हुई है। फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। इतना ही नहीं इस फिल्म को बनने में पूरे 6 साल का समय लगा था। इसे भी पढ़ें: MX Player की बेस्ट Web series और Movies, देखें पूरी लिस्ट
Horror Story
इस फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। ‘हॉरर स्टोरी’ साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सात दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो कि एक हांटेड होटल में रात गुजारने की खतरनाक कोशिश में फंस जाते हैं। फिल्म में रविश देसाई, हसन जैदी, करण कुंद्रा मुख्य भूमिका में हैं।
Bhoot Part One: The Haunted Ship
यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है। यह फिल्म शुरू में बॉलीवुड की दूसरी हॉरर फिल्मों से थोड़ी-सी अलग है। इसमें कई दृश्य आपकी चीख तक निकाल सकते हैं। इस फिल्म में पृथ्वी (विक्की कौशल) एक शिपयार्ड कंपनी में अधिकारी है। उसकी पत्नी (भूमि पेडणेकर) और बेटी एक दुर्घटना में मारे गए थे। फिल्म विक्की कौशल की जिंदगी कि ईर्द गिर्द घूमती नजर आती है। इसे भी पढ़ें: South की ये शानदार फिल्में ओटीटी पर हिंदी में हैं मौजूद, देखें पूरी लिस्ट
13B: Fear Has a New Address
साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलिवुड में नाम कमाने वाले एक्टर आर माधवन और नीतू चंद्रन स्टारर 13B: Fear Has a New Address भी एक डरावनी फिल्म है। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा दा सकता है। फिल्म की कहानी की बात करें तो जब माधवन का परिवार नए फ्लैट 13बी में शिफ्ट हो जाते तो उनके साथ अलग-अलग तरह की घटनाएं होती हैं जिससे उनके जीवन में कई भयानक मोड़ आते हैं।
1920
इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। बॉलीवुड की बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक फिल्म ‘1920’ को वर्ष 2008 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में थी। रजनीश दुग्गल और अदा शर्मा जैसे स्टार हैं। इसके अलावा इस फिल्म को यूट्यूब पर फ्री में स्ट्रीम किया जा सकता है।




















