
BSNL ने TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके बाद सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपनी 4th जनरेशन सर्विसेस (4G Service) को जल्द लॉन्च करने के लिए तैयार में दिखाई दे रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में 4जी लॉन्च (4G Launch) की तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन, बताया जा रहा है कि 2024 तक इसे ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। वहीं, अगर बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क शुरू हो जाता है, तो ग्राहकों को अपने नियमित सिम को 4जी-सक्षम मॉडल में अपग्रेड करना पड़ सकता है, जब तक कि उसके पास पहले से समर्थन न हो। इसी को देखते हुए हम आपको आगे इस आर्टिकल में यह जानकारी देंगे कि क्या आपकी बीएसएनएल सिम 4 जी को सपोर्ट करती है या नहीं। आइए जानते हैं।
ऐसे चेक करें आपकी BSNL SIM 4G LTE सपोर्टेड है या नहीं?
बीएसएनएल ने अभी तक देश भर में 4G LTE network connectivity को रोल आउट नहीं किया है और रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि यह 2024 तक उपलब्ध हो सकता है। वहीं, जब 4G network किया जाता है, तो ग्राहकों को अपने सिम को 4जी वर्जन में अपग्रेड करना पड़ सकता है। इसलिए आगे बताया गया है कि कैसे आपक यह चेक कर सकते हैं कि मौजूदा बीएसएनएल सिम 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है या नहीं। हालांकि, यह प्रक्रिया केवल केरल में तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोझीकोड और कन्नूर में ही लागू है।
- आपका बीएसएनएल सिम 4जी सक्षम है या नहीं इसके लिए आपको एक नंबर पर कॉल करना होगा।
- एक नॉर्मल कॉल की तरह एक टोल-फ्री नंबर ‘9497979797’ डायल करें।
- 4जी सेवाओं के लिए सिम की 4जी तैयारी एसएमएस के जरिए शुरू की जाएगी।
- यदि वर्तमान सिम 4G सक्षम नहीं है, तो ग्राहक, 4G सिम का निःशुल्क अपग्रेड प्राप्त करने के लिए निकटतम बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र या ऑफलाइन स्टोर पर जा सकते हैं।
नोट: आपको बता दें कि प्रक्रिया केवल केरल में तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोझीकोड और कन्नूर शहरों में लागू है। हालांकि, अगर आप दूसरे राज्य में हैं और आपके पास बीएसएनएल सिम है, तो आप इसे आजमा सकते हैं और देख सकते हैं कि यह काम करता है या नहीं।





















