EPF बैलेंस और क्लेम स्टेटस घर बैठे कैसे चेक करें, ये रहा सबसे आसान तरीका

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/06/how-to-check-online-EPF-balance.jpg

अगर आप भी जॉब करते हैं और आपकी कंपनी सैलरी में से कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) काटती है, तो उसके बारे में जानकारी रखना आसान हो गया है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन इस बात पर नजर रख सकते हैं कि आपके पीएफ अकाउंट में कितने पैसे जमा हुए हैं। इस लेख में हम आपको ईपीएफ लॉगिन, पीएफ बैलेंस कैसे जांचें, पीएफ अकाउंट से पैसा कैसे निकालें और ईपीएफ पासबुक आसानी से मिनटों में कैसे प्राप्त करें आदि बातों के बारे में जानकारी देंगे।

कैसे चेक करें PF बैलेंस (UAN नंबर के साथ और उसके बिना)?

यूएएन नंबर के साथ पीएफ बैलेंस चेक के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं – उमंग ऐप, ईपीएफओ सदस्य ई-सेवा पोर्टल, एसएमएस, मिस्ड कॉल और यूएएन पोर्टल। पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) होना जरूरी नहीं है क्योंकि आप बिना यूएएन नंबर के भी ऐसा कर सकते हैं।

UMANG App में ऐसे चेक करें PF बैलेंस 

पीएफ बैलेंस की जांच के लिए आप उमंग ऐप (Unified Mobile Application for New-age Governance) का उपयोग कर सकते हैं जिसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) द्वारा लॉन्च किया गया था। यह ऐप आधार और ईपीएफ जैसी विभिन्न सरकारी सेवाओं की सर्विस एक साथ एक ही जगह देता है। ऐप पर पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

EPFO पोर्टल पर ऐसे चेक करें PF बैलेंस

ऐप के अलावा आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी EPFO पोर्टल पर पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।

नोट: ईपीएफओ पोर्टल का उपयोग करके पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए, खाते को आपके यूएएन के साथ टैग किया जाना चाहिए। कृपया ध्यान दें कि यदि आप किसी छूट प्राप्त प्रतिष्ठान या ट्रस्ट के सदस्य हैं तो पासबुक उपलब्ध नहीं होगी। ऐसे में आपको पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए अपने इंपलोयर से संपर्क करना होगा। 

SMS के जरिए पीएफ बैलेंस चेक करें

एसएमएस के जरिए पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए आपको ‘EPFOHO UAN LAN’ लिखकर 7738299899 पर एसएमएस करना होगा। लैन पसंदीदा भाषा विकल्प है जिसमें आप अपनी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। पसंदीदा भाषा विकल्प (LAN) के पहले तीन अक्षर टाइप करें। वर्तमान में, उपलब्ध भाषा विकल्प अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड है।

मिस्ड कॉल के जरिए पीएफ बैलेंस चेक

पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इसके बाद, आपको अपने पीएफ बैलेंस की जानकारी के साथ एक SMS प्राप्त होगा।

UAN पोर्टल पर ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस

पीएफ बैलेंस ऑनलाइन चेक करने के लिए, इन स्टेप्स को फॉलो कर यूएएन पोर्टल पर आसानी से अपनी ईपीएफ पासबुक एक्सेस कर सकते हैं।

PF बैलेंस बिना UAN के ऐसे करें चेक

अगर आपके पास भी यूएएन नंबर नहीं है तो भी आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपनी PF बैलेंस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

ऐसे ऑनलाइन चेक करें अपना PF क्लेम स्टेट्स

पीएफ क्लेम की स्थिति के लिए, आप उमंग ऐप का उपयोग कर सकते हैं, जिसे इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) द्वारा ई-गवर्नेंस सेवाओं को कारगर बनाने के लिए लॉन्च किया गया था। अगर आपके पास ऐप नहीं है, तो आप EPFO पोर्टल और UAN पोर्टल पर ऑनलाइन PF क्लेम स्टेटस चेक कर सकते हैं।

UMANG App पर ऐसे चेक करें PF क्लेम स्टेट्स

आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर उमंग ऐप का उपयोग करके अपने मोबाइल पर अपने पीएफ क्लेम की स्थिति आसानी से पा सकते हैं:

EPFO पोर्टल पर ऐसे चेक करें PF क्लेम का स्टेट्स

आप इन सरल स्टेप्स का उपयोग करके ईपीएफओ पोर्टल पर अपने पीएफ दावे की स्थिति आसानी से ऑनलाइन पा सकते हैं:

UAN पोर्टल पर PF क्लेम स्टेटस ऐसे चेक करें 

आप यूएएन पोर्टल पर इन स्टेप्स को फॉलो कर पीएफ क्लेम स्थिति ऑनलाइन जांच सकते हैं:

कैसे निकालें अपना पीएफ?

आप कुछ स्टेप्स को फॉलो रिटायरमेंट से पहले जैसे अस्पताल में भर्ती होने, बच्चे की शिक्षा, शादी आदि जैसी आपातकालीन स्थितियों में पीएफ निकाल सकते हैं।

कृपया ध्यान दें कि पीएफ निकालने के आपके कारण के आधार पर आपको कुछ दस्तावेज अपलोड करने पड़ सकते हैं। इस प्रक्रिया के पूरा होने बाद आपके पास एक मैसेज आएगा और पैसा आपके अकाउंट पर पहुंच जाएगा।