
Whatsapp में आप किसी को मैसेज भेजते हैं और आपके फोन से मैसेज चला जाता है तो एक टिक मैसेज में एक टिक लग जाता है, मैसेज दूसरे को मिल जाता है तो टिक दो हो जाता है। वहीं जब को मैसेज पढ़ लिया जाता है तो दोनों टिक ब्लू हो जाते हैं। ये सारी बातें आपने गौर किया होगा। वहीं आपने यह भी देखा होगा कि कई लोगों भेजे गए Whatsapp मैसेज में डबल टिक तो हो रहा है लेकिन वह टिक कभी ब्लू में तब्दिल नहीं होता है। आपने कभी सोचा है इसका कारण क्या है? तो बता दूं कि उसके दो कारण हो सकते हैं। पहला कारण कि जिसे आप मैसेज भेज रहे हैं वह व्यक्ति आपका मैसेज पढ़ ही नहीं रहा है और दूसरा कारण, पढ़ तो रहा है लेकिन सेटिंग से रीड रिसिप्ट को हटाकर आपको धोखा दे रहा है।
जीं हां रीड रिसिप्ट Whatsapp में प्राइवेसी का एक फीचर है। यह फीचर कोई नया नहीं है। व्हाट्सऐप ने बहुत पहले ही इसे पेश किया था परंतु आज कई लोग इसका उपयोग कर लोगों को धोका भी देते हैं। या गुमराह करते हैं कि मैसेज पढ़ ही नहीं रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति आपका मैसेज पढ़ रहा है रीड रिसिप्ट को हटा कर आपको धोका दे रहा है तो उसका भी तरीक है। आप आसानी से उसके छल को पकड़ सकते हैं। चलिए मैं अपको बताता हूं तरीका। इसे भी पढ़ें: Jio यूजर्स को एक और झटका: अकाउंट से गायब हुआ 50 रुपये का कैशबैक वाउचर
कैसे पकड़ें झूठ
आपको बता दूं कि व्हाट्सऐप में रीड रिसिप्ट हटा देने से टेक्सट और वीडियो फाइल से ब्लू टिक हट जाते हैं लेकिन वॉइस नोट में ऐसा नहीं होता है। यानी कि साउंड रिकॉर्ड कर भेजते हैं तो फिर वह धोखा नहीं दे पाएगा। ऐसे में यदि आपको किसी पर शक है कि वह जान बूझकर आपके मैसेज की अनदेखी कर रहा है तो आप वॉइस नोट भेजें। सच्चाई सामने आ जाएगी। वॉइस नोट के लिए व्हाट्सऐप में मैसेज प्लेस के पास में ही माइक का बटन होगा। उसे प्रेस करक के रखें और बोलें जैसे ही मैसेज पूरी हो जाए माइक से उंगली हटा लें खुद ही वॉइस नोट सेंड हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: जानें क्या है वाईफाई कॉलिंग, कैसे करें इनेबल
यदि वह व्यक्ति आपका मैसेज देख रहा है और जवाब नहीं दे रहा है तो वाइस नोट देखते ही डबल टिक ब्लू रंग का हो जाएगा। भले ही वह वाइउ नोट को सुनें या फिर न सुनें। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि जान बुझकर वह आपके मैसेज की अनदेखी कर रहा है।
यहां है रीड रिसिप्ट हटाने का विकल्प
यदि आप भी जानना चाहते हैं कि Whatsapp में रीड रिसिप्ट अर्थात ब्लू टिक को कैसे बंद दिया जा सकता है तो चलिए बताता हूं। इसके लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सऐप की सेटिंग में जाना है। वहां आपको, प्राइवेसी के ऑप्शन को टच करना है। इसी में रीड रिसिप्ट का विकल्प मिलेगा उसे ऑफ कर दें। इसके साथ ही ब्लू टिक ऑफ हो जाएगा। इसे भी पढें: इस तरह दूसरों के Whatsapp पर रख सकते हैं नज़र, देखें स्टेप बाई स्टेप तरीका























