होली में पानी, रंग और गुलाल से कैसे रखें अपने फोन को सुरक्षित

Join Us icon

होली है तो रंग भी बरसेगा और गुलाल भी उड़ेंगे। इन्हीं रंगों में फोटोग्राफी भी होगी और म्यूजिक भी बजेगा। तभी तो चढ़ेगा होली का सुरूर। डांस मस्ती और रंगो के बीच होली के इस त्यौहार का भरपूर आनंद आता है। होली के रंग और भंग में आप इतने खो जाते हैं कि अपनी चीजों का ध्यान भी नहीं रहता। ऐसे में जरूरी है कि पहले से आप इंतजाम करके रखें। जिससे कि आपको नुकसान न हो। होली में सबसे ज्यादा डर मोबाइल फोन को लेकर ही होता है। पानी, रंग और गुलाल की वजह से ये बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी फोन की सुरक्षा का इंतजाम पहले करें और तब होली के रंग में रंगें। आप यही सोच रहे होंगे कि क्या करें तो चलिए बताते हैं तरीका।
jabra-talk-2-3
ईयरफोन और ब्लूटूथ का करें उपयोग
होली के दौरान आप घर में हो या बाहर, आॅफिस हों या फिर ट्रैवल में कभी भी कहीं भी रंग या पानी का गुब्बारा आकर आपको गिला कर सकता है। ऐसे में आप अपने फोन को बाहर न निकालें ताे ज्यादा बेहतर है। आप ईयरफोन या ब्लूटूथ का उपयोग करें तो ज्यादा बेहतर है। क्योंकि ज्यादातर ब्लूटूथ हैडसेट कुछ हद तक वाटरप्रूफ होते हैं। होली में यदि थोड़ा बहुत पानी या रंग इस पर पड़ जाए तो कुछ फर्क नहीं पड़ता। फोन को दूर कहीं या फिर जेब में सुरक्षा के साथ रख सकते हैं।
how to keep safe your mobile in holi
ज़िप पाउच
बाजार में सस्ते जिप पाउच मिलते हैं जो आपके लिए बेहद उपयोगी हैं। इस ज़िप पाउच में फोन को डालकर आप रख लें तो बहुत बेहतर है। आप कितने भी गीले हो जाएं यह पाउच आपके कीमती फोन को सुरक्षित रखेगा। इसके अलावा वाटरप्रूफ बैग भी उपलब्ध हैं जो आपके फोन को सुरक्षित रखेंगे।
how to keep safe your mobile in holi
स्क्रीन गार्ड
होली से पहले अपने फोन के लिए कुछ करें या न करें लेकिन इस पर लेमिनेश या स्क्रीन गार्ड तो चढ़ा ही दें। क्योंकि गुलाल और रंग भरे हाथ से जब आप उपयोग करेंगे तो स्क्रीन पर स्क्रैच आने और इसे खराब होने का डर रहेगा। रंग और गुलाल बाहर में कहीं भी बरस सकते हैं। ऐसे में स्क्रीन गार्ड तो आपकी काफी मदद करेगा।


गुब्बारे से करें अपने फोन को कवर

आप शायद नहीं जानते कि जिस गुब्बारे में रंग भर कर आप मारते है वही गुब्बारा आपके फोन को पानी और धुल से बचा सकता है। इससे फोन का ईयरफोन स्लॉट और यूएसबी सहित सभी स्लॉट पूरी तरह से पैक हो जाते हैं और पानी व धूल जाने का कोई चारा नहीं होता। इसके लिए सबसे पहले आपको गुब्बारा लेना है और उसमें हवा भर देनी है। हवा भरे बलून पर बीच में अपना फोन रखें और उसे थोड़ा जोर से दबाएं। अब फोन को दबाते हुए धीरे-धीरे गुब्बारे से हवा धीरे—धीरे छोड़ें। इस तरह कुछ ही देर में वह बलून फोन के चारों ओर लिपट जाएगा और आपका फोन सुरक्षित हो जाएगा। आप इस वीडियो से भी समझ सकते हैं।