रिलायंस जियो लाया है सुपर से भी ऊपर आॅफर, 10जीबी तक डाटा मिलेगा फ्री

Join Us icon

रिलायंस जियो ने शुरूआत से ही लोगों को ​मुफ्त वॉयस कॉल व इंटरनेट डाटा दिया है। पहले वेलकम आॅफर और फिर हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के जरिये जियो यूजर्स ने अन्य टे​लीकॉम कंपनियों की अपेक्षा ​रिलायंस से जुड़ कर 4जी इंटरनेट सर्विस का भरपूर लाभ उठाया है। हालंकि 1 अप्रैल से जियो की सर्विस के लिए शुल्क लगने वाला है और कंपनी ने इसके लिए नया प्लान भी दिया है। जिसमें 303 रुपये में रोज 1जीबी डाटा और 499 में हर रोज 2जीबी डाटा दिया जाएगा।

आपके मोबाइल नेटवर्क में हो रही है परेशानी तो जानें आसान समाधान

वहीं होली के मौके पर जियो ने इन प्लान के साथ अतिरिक्त डाटा देने की योजना बनाई है और कंपनी ने इसे सुपर से भी ऊपर आॅफर कहा है। इस प्लान के तहत जियो द्वारा 99 रुपये की प्राइम मेंबरशिप ले चुके यूजर्स को 303 रुपये के रिचार्ज पर अतिरिक्त 5जीबी 4जी डाटा तथा 499 रुपये के रिचार्ज पर 10जीबी ​अतिरिक्त इंटरनेट 4जी डाटा दिया जा रहा है। जियो द्वारा इन दोनों रिचार्ज पर दिए जा रहे इंटरनेट डाटा को इस्तेमाल यूजर्स अपनी 1जीबी की दैनिक डाटा लिमिट खत्म होने के बाद कर सकेंगे।

jio-shot

इस प्लान के बारे में नजफगढ़ स्थित​ जियो के स्टोर मैनेजर संदीप ने बताया कि कंपनी ने होली के मौके पर इस आॅफर को लॉन्च किया है और यदि 31 मार्च से पहले आप रिचार्ज कराते हैं तो आपको ढेर सारा अतिरिक्त 4जी डाटा दिया जाएगा।

मई में भारत में लॉन्च होगा 3डी गेमिंग के लिए बना कूल एस1

‘जियो के साथ डाटा की होली’ की घोषणा करते हुए रिटेल स्टोर्स पर यह रिचार्ज उपलब्ध हो चुके हैं। होली के अवसर पर यूजर्स को दिये जा रहे जियो के इस तोहफे में आॅफर के तहत मिलने वाले डाटा की वेलिडिटी 28 दिनों की होगी। वहीं इसकी शुरुआत 1 अप्रैल से होगी।