
एंड्रॉयड डिवाइसेस में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला गेम Free Fire Max है। भारत में बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) और Free Fire दोनों गेम बैन है। भारत में बैटल रॉयाल गेम्स को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि Free Fire Max तेजी से लोगों की बीच में अपने जबरदस्त फीचर्स और इंटरेस्टिंग गेमप्ले के कारण पॉपुर हो रहा है। इस गेम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे लगभग हर एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर खेला जा सकता है। कुछ यूजर्स इस गेम को डाउनलोड करने से पहले इस गेम को खेलना चाहते हैं। इसके लिए गेम के डेवलरप्स ने एक तरीका पेश किया है, जिसके जरिए आप गेम को बिना डाउनलोड किए भी ऑनलाइन खेल सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे बिना फ्री फायर मैक्स को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किए खेला जा सकता हैं।
बिना डाउनलोड किए खेलें Free Fire Max
Free Fire Max गेम को स्मार्टफोन पर बिना डाउनलोड किए खेला जा सकता है। यह गेम Google Play Store के इंस्टेंट ऐप प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी इस गेम को फोन में डाउनलोड करने के से पहले खेल सकते हैं। हालांकि यह गेम का डेमो मोड होगा फुल वर्जन गेम नहीं। इस डेमो से आप फ्री फायर मैक्स का गेमप्ले और दूसरे फीचर्स के बारे में जान पाएंगे। यह गेम प्ले आपको गेम डाउनलोड करना है या नहीं इसमें मदद करेगा।
- गूगल प्ले स्टोर में आपको Garena Free Fire Max सर्च करना है। या फिर आप इस लिंक को भी क्लिक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस में Google Play Store ओपन करें।
- सर्च रिज़ल्ट में आपको ऐप दिखाई देगी और इसे ओपन करें। यहाँ आपको दो ऑप्शन – ट्राई नाउ और इंस्टॉल दिखाई देंगे।
- ट्राई नाउ ऑप्शन पर क्लिक करें और गेम के डेमो वर्जन को इंजॉय करें। इसके लिए आपको गूगल प्ले ऐप में इंस्टेंट प्ले फीचर को ऑन करना होगा।
यह डेमो वर्जन क़रीब दो मिनट का है जिसमें यूज़र्स को छह बॉट्स के साथ फाइल करनी होती है। आप इन सभी को किल कर इस मैच को जीत सकते हैं। अगर आपको डेमो वर्जन पसंद आया तो इस गेम को खेल सकते हैं। इस गेम का डाउनलोड साइज़ क़रीब 716 MB है।
क्या है Google Play Instant Apps?
Garena Free Fire गूगल प्ले इंस्टेंट ऐप प्रोग्राम का हिस्सा है। यह फीचर ऐप डेवलपर्स को यह फीचर देता है कि वे अपने यूजर्स को ऐप इंस्टॉल करने से पहले ऐप का डैमो दिखा पाएंगे। यह फीचर पहले कुछ ही ऐप्स के लिए लिमिटेड था। गूगल ने कुछ बदलाव करते हुए इसे गमिंग कैटगरी के लिए भी लाइव कर दिया है। इस फीचर का सबसे ज्यादा फायदा यूजर्स को है जो ऐप डाउनलोड करने से पहले उसका डेमो देख पाएंगे। अगर यूजर्स को डैमो पसंद नहीं आएगा तो वो गेम को इंस्टॉल नहीं करेंगे। यह भी पढ़ें : iPhone 14 launch: कैमरा टेक्नोलॉजी से डिजाइन तक इन 5 बड़े बदलाव के साथ लॉन्च होंगे नए आइफोन मॉडल
Google Play Instant Apps ऐसे करें ऑन
- Google Play ऐप को ओपन करें।
- यहां दाईं ओर आपको प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना है।
- सेटिंग में टैप करें और जनरल में टैप करने पर आपको Google Play Instant दिखाई देगा। यहां से आप इस फीचर को ऑन या ऑफ कर सकते हैं।