यहां देखें iPhone 18 Pro Max और Apple के फोल्डेबल iPhone ultra का लॉन्च ईवेंट लाइव

नए आईफोन आ रहे हैं। जब से एप्पल ने अनाउंस किया है कि वह आईफोन 18 सीरीज पेश करने वाली है तब से ही इसका इंतजार किया जा रहा है। Apple iPhone 18 सीरीज 9 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगी। यह तारीख सिर्फ एप्पल फैन ही बल्कि सभी टेक लवर्स के लिए खास बनेगी। अमेरिका में लॉन्च ईवेंट आयोजित होगा और भारत में आईफोन 18 मॉडल पेश होंगे। इस बड़े फोन लॉन्च को आप अपने घर बैठे-बैठे लाइव देख सकते हैं जिसका तरीका हमने आगे बताया गया है।
Apple iPhone 18 series लॉन्च ईवेंट
आईफोन 18 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च हो रही है। इन दिन कंपनी कैलिफोर्निया के कूपर्टिनो में स्थित Steve Jobs Theater में बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी। इसी ईवेंट के मंच से iPhones पेश होंगे। यह लॉन्च ईवेंट अमेरिका में सुबह के 10 बजे शुरू होगा। भारतीय समयानुसार यह टाइम रात के 10 बजकर 30 मिनट का होगा। इसी वक्त Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सहित एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Ultra पेश किया जाएगा।
इस Apple Event को कंपनी पूरी दुनिया में लाइव प्रसारित करेगी। एप्पल के ईवेंट्स पेज के साथ ही Apple TV और कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी यह आईफोन लॉन्च ईवेंट लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। इसके अलावा नीचे दिए गए विंडो लिंक पर क्लिक करके भी आप अपने फोन पर यह एप्पल आईफोन लॉन्च ईवेंट लाइव देख सकते हैं। बताते चलें कि शायद इस बार Apple iPhone 18 लॉन्च नहीं होगा। चर्चा है कि कंपनी सिर्फ Pro और Pro Max मॉडल ही लेकर आएगी व आईफोन 18 को जनवरी 2027 में अनांउस किया जा सकता है।
Apple iPhone 18 series की डिटेल्स
आईफोन 18 प्रो को 2एनएम फेब्रिकेशन्स पर बनो Apple A20 Pro चिपसेट पर लाया जा सकता है। चर्चा है कि इस मोबाइल में Apple C2 मॉडम भी लगा होगा। लीक्स के मुताबिक इस आईफोन को 6.3 इंच की LTPO+ OLED Super Retina XDR डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट और 3000nits पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। चर्चा है कि आईफोन 18 प्रो 4288mAh बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 40W वायर्ड और 25W MagSafe/Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
iPhone 18 Pro Max की बात करें तो इस मोबाइल को भी Apple A20 Pro प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। यह 12GB RAM वाला आईफोन बन सकता है। लीक्स के अनुसार एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में 2868 × 1320 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। यह LTPO+ OLED Super Retina XDR डिस्प्ले बताई गई है जिसपर 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट और 3000nits पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP ट्रिपल रियर कैमरा और 48 मेेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। चर्चा है कि आईफोन 18 प्रो मैक्स को 5500mAh तक की बैटरी पर पेश किया जा सकता है।
iPhone Ultra
आईफोन अल्ट्रा Apple का पहला फोल्डेबल फोन बनकर आ रहा है। हालांकि इसके नामों को लेकर चर्चा चल रही है कि यह iPhone Fold या iPhone Duo भी हो सकता है। लेकिन फिर भी iPhone Ultra नाम का पलड़ा भारी है। यह दो डिस्प्ले वाला एप्पल आईफोन है। अगर स्क्रीन साइज की बात करें तो लीक्स के अनुसार इसमें 7.8 इंच की मेन स्क्रीन दी जा सकती है जो फोन को अनफोल्ड करने के बाद सामने आएगी। वहीं मोबाइल को फोल्ड करने के बाद 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकता है।
iPhone Ultra की दोनों डिस्प्ले पर OLED पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मोबाइल की थिकनेस करीब 9.5mm बताई जा रही है जो फोन अनफोल्ड करने के बाद 4.5mm तक जा सकती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Apple A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल के दो बैक कैमरा दिए जा सकते हैं और 24 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरा मिल सकते हैं। चर्चा है कि आईफोन अल्ट्रा में 4,883mAh की dual-cell battery देखने को मिल सकती है।