iPhone Duo हुआ लॉन्च, देखें कैसा है Apple का पहला फोल्डेबल फोन

Join Us icon

Apple फैंस के लिए आज का दिन खास बेहद खास है। एप्पल के इतिहास का सबसे अलग और महंगा मोबाइल iPhone Duo लॉन्च हो गया है। इस मोबाइल की इंतजार सिर्फ एप्पल फैंस ही नहीं बल्कि पूरा टेक जगत और प्रतिद्वंदी स्मार्टफोन कंपनियां भी कर रही थी। आईफोन डुओ एप्पल का पहला मुड़ने वाला मोबाइल यानी फोल्डेबल फोन है। इस Apple iPhone Duo में क्या-क्या खास है इसकी पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

iPhone Duo स्पेसिफिकेशन्स

एप्पल आईफोन डुओ को 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो पर पेश किया गया है जिसके चलते मोबाइल को खोलने यानी अनफोल्ड करने पर बड़ी व्यूइंग स्क्रीन प्राप्त होगी। फोन के इंटरनल कंपोनेंट्स को कुछ इस तरीके से सेट किया गया है कि स्क्रीन पर हिंज बेहद पतला दिखाई देता है। यह मोबाइल एल्यूमिनियम फ्रेम पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है।

iPhone Duo की थिकनेस सिर्फ 5.2mm है जो इसे दुनिया के सबसे पतले फोल्डेबल फोन में से एक बनाती है। वहीं इस एप्पल के मुड़ने वाले फोन को फोल्ड करने के बाद इसकी मोटाई 11.3mm हो जाती है। इस फोन का वजन 254 ग्राम है। Apple ने इस फोन में Titanium Hinge का इस्तेमाल किया है। फोन के बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल शेप का प्लेटो-स्टाइल कैमरा बंप लगाया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो Apple iPhone Duo को 1878 x 2670 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 7.6-इंच की मेन स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह प्राइमरी डिस्प्ले फोन को खोलने पर सामने आती है जो किसी मिनी पैड वाली लुक देती है। वहीं फोन को फोल्ड करने के बाद 1398 x 2034 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 5.4-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन मिलती है जिसे कवर डिस्प्ले भी कहा जा सकता है।

एप्पल के फोल्डेबल फोन में दोनों डिस्प्ले पर कंपनी ने OLED पैनल पर इस्तेमाल किया है। यह ProMotion स्क्रीन है जिनपर 1Hz से लेकर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है और 3000nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इनपर Ceramic Shield का इस्तेमाल किया है। ये दोनों ही Super Retina XDR डिस्प्ले हैं।

आईफोन डुओ को कंपनी के सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट Apple A20 Pro पर लॉन्च किया गया है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना हेक्सा-कोर प्रोसेसर है जिसमें 2.6गीगाहर्ट्ज़ वाला क्वॉड-कोर और 4.9गीगाहर्ट्ज़ की टॉप क्लॉक स्पीड वाला डुअल-कोर शामिल है। इस एप्पल प्रोसेसर में 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला 7-कोर GPU और 32-core ANU यानी एप्पल न्यूरल इंजन भी शामिल है।

फोटोग्राफी के लिए iPhone Duo में कुल चार कैमरा सेंसर लगाए गए हैं। यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.6 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल मेन Fusion कैमरा मौजूद है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस एप्पल फोन का कैमरा सिस्टम फोल्डेबल डिजाइन के हिसाब से ऑप्टिमाइज किया गया है।

आईफोन डुओ में 2x Telephoto फोटो खींची जा सकती है। यह मोबाइल 2x और 4x optical zoom के साथ ही 10x Digital zoom भी सपोर्ट करता है। एप्पल के फोल्डेबल फोन की मेन डिस्प्ले पर फेसटाइम कैमरा लगाया गया है जो राइट साइड वाली स्क्रीन के उपर फिट है। वहीं आईफोन डुओ को फोल्ड करने के बाद सामने आने वाली कवर स्क्रीन पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Apple iPhone Duo की बैटरी पावर तो कंपनी ने नहीं बताई है लेकिन यह दावा जरूर किया गया है कि मोबाइल एक बार फुल चार्ज करने के बाद पूरा 1 दिन आराम से निकाल सकता है। एप्पल के मुताबिक फुल बैटरी पर फोन की मेन स्क्रीन 31 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है और आउटर स्क्रीन पर 44 घंटे का वीडियो प्लेबैक पाया जा सकता है।

आईफोन डुओ को कंपनी ने फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग से लैस किया है। यह मोबाइल 25W MagSafe wireless charging और 25W Qi2 wireless charging सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इस एप्पल फोल्डेबल फोन को सिर्फ 5 मिनट चार्ज कर के ही तकरीबन 5 घंटे का बैकअप पाया जा सकता है।

iPhone Duo प्राइस

एप्पल का फोल्डेबल फोन 2,99,900 रुपये का है। यह मोबाइल के 256GB वाले बेस वेरिएंट का प्राइस है। आईफोन डुओ को 512GB मेमोरी के साथ 3,24,900 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं मोबाइल के 1TB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 3,74,900 रुपये और 2TB मेमोरी वाले फोन का रेट 4,49,900 रुपये है। आईफोन डुओ को Star White और Night Sky कलर में खरीदा जा सकेगा जिसकी सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here