8000mAh बैटरी, 1.5K डिस्प्ले और Kirin चिप के साथ आ सकता है Huawei Enjoy 100 Pro, डिटेल्स लीक

Huawei अपनी Enjoy 100 सीरीज पर काम कर रहा है। क्योंकि इसे लेकर लेटेस्ट लीक में नई जानकारी सामने आई है। इसके तहत Huawei Enjoy 100 Pro स्मार्टफोन बड़ी बैटरी और नए Kirin चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, फोन में 1.5K फ्लैट डिस्प्ले, 8,000mAh से ज्यादा साइज वाली बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस लाइनअप के लॉन्च या फीचर्स को लेकर जानकारी नहीं दी है। आइए, आगे आपको लीक डिटेल्स बताते हैं।
Huawei Enjoy 100 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
लीक के अनुसार, Huawei Enjoy 100 Pro में 6.84-इंच का 1.5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्क्रीन का साइज Huawei Enjoy 90 Pro Max के बराबर बताया गया है। उम्मीद है बड़ी स्क्रीन के साथ फोन में वीडियो देखने और गेमिंग का अच्छा अनुभव मिल सकता है।
आगामी Huawei Enjoy 100 Pro फोन में Kirin 8 सीरीज का चिपसेट लगाया जा सकता है। हालांकि, टिप्स्टर ने इसके सटीक नाम की जानकारी नहीं दी है। इससे पहले Huawei Enjoy 90 Pro Max में Kirin 8000 चिपसेट दिया गया था।
अपकमिंग Huawei Enjoy 100 Pro की बड़ी खूबी इसकी बैटरी हो सकती है। लीक के अनुसार, फोन में 8,000mAh से ज्यादा साइज वाली बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, बैटरी का सटीक साइज और चार्जिंग स्पीड सामने नहीं आई है।
Huawei Enjoy 100 Pro को Obsidian Black, Snow White, Sand Gold और Azure Ocean कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। वहीं, बेस और एंट्री-लेवल Enjoy 100 मॉडल्स Phantom Black, Glacier White और Cloud Blue कलर में आ सकते हैं।
Huawei के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर टिप्स्टर ने कुछ अन्य जानकारियां भी शेयर की हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है। यह फोन अगले साल यानी 2027 में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इसके नाम और अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने नहीं आई है।
बताया गया है कि Huawei Enjoy 100 सीरीज के स्टैंडर्ड और एंट्री-लेवल मॉडल को कैरियर चैनल के जरिए भी सेल किया जा सकता है। कंपनी बिक्री बढ़ाने के लिए मोबाइल AI कस्टमाइज्ड एडिशन भी पेश कर सकती है। हालांकि, इन मॉडल्स के लॉन्च और उपलब्धता को लेकर अभी जानकारी नहीं मिली है।
फिलहाल Huawei Enjoy 100 सीरीज और 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की जानकारी लीक पर आधारित है। इसलिए आगे कंपनी की आधिकारिक घोषणा का वेट करना होगा। यदि आप आगामी सीरीज के फोंस लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।