5,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Enjoy 10e, जानें क्या है कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/03/Huawei-Enjoy-10e.jpg

Huawei ने अपनी घरेलू मार्केट चीन में Enjoy 10e स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। हुवावे एन्जॉय 10ई को कंपनी ने वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया है, जिसमें सेल्फी कैमरे को जगह दी गई है। इसके अलावा फोन को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन- एमराल्ड ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और पर्ल व्हाइट में पेश किया है। हालांकि, फोन को भारत में लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Huawei Enjoy 10e की कीमत

कंपनी ने Enjoy 10e को तीन वेरिएंट में पेश किया है। इस डिवाइस के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 999 (लगभग 10,300 रुपए) है। 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट को 1,199 CNY (करीब 12,300 रुपए) में पेश किया गया है। लेकिन, कंपनी ने हुवावे एन्जॉय 10ई के सबसे छोटे वेरिएंट 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। Huawei Enjoy 10e को ऑफिशियल तौर पर 5 मार्च से सेल के लिए पेश किया जाएगा। कंपनी ने वीबो पोस्ट पर इस बात की जानकारी दी है।

Huawei Enjoy 10e की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.3 इंच की एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) डिसप्ले दी गई है। साथ ही इस फोन में हीलियो पी35 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। डिवाइस एंडरॉयड 10 अधारित EMUI 10 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। सेकंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में प्राइमरी सेंसर में 4x डिजिटल ज़ूम मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर हुवावे एन्जॉय 10ई में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट शामिल है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।