4000एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ Huawei Enjoy 10S

Join Us icon

Huawei ने हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी एन्जॉय सीरीज़ को बढ़ाते हुए Enjoy 10 और Enjoy 10 Plus स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ये दोनों फोन इंडियन मार्केट में एंट्री लेंगे या नहीं यह बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है लेकिन हुआवई ने इसी सीरीज़ का विस्तार करते हुए एक और नया डिवाईस Huawei Enjoy 10S भी टेक मंच पर पेश कर दिया है। Huawei Enjoy 10S भी चीनी बाजार में उतारा गया है जो मीड बजट में शानदार स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करता है।

Huawei Enjoy 10S

हुआवई एन्जॉय 10एस को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है तथा फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.17 प्रतिशत का है। यह डिवाईस 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। Huawei Enjoy 10S को एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के ही हाईसिलिकॉन किरीन 710एफ चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : सिर्फ तीन महीनों में भारतीयों ने खरीदें 490 लाख फोन, Xiaomi रही नंबर वन तो Realme बनी सबसे तेज

Huawei Enjoy 10S को चीन में 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Huawei Enjoy 10S ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

Huawei Enjoy 10S launched price features specifications
Huawei Enjoy 10

रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और इतनी ही अपर्चर क्षमता वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Huawei Enjoy 10S एफ/2.0 अचर्पर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। हुआवई के इस फोन में 3.5एमएम जैक व यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : iQOO Neo 855 हुआ लॉन्च, फास्ट प्रोसेसर है इसकी ताकत

Huawei Enjoy 10S डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही कंपनी ने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा है। वहीं पावर बैकअप के लिए Huawei Enjoy 10S में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो चीन में Huawei Enjoy 10S को 1599 युआन यानि तकरीबन 16,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here