8GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह बजट फोन, जानें फुल डिटेल

Huawei ने बुधवार को अपने नए दमदार फोन Huawei Enjoy 20 SE को बजट सेगमेंट के अंदर लॉन्च कर दिया है। हुआवई ने इस फोन को Magic Night Black, Qijing Forest और Dawn Gold जैसे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। हुवावे ने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट के हुवावे एन्जॉय 20 एसई के साथ ही कंपनी द्वारा 5जी सेगमेंट में Huawei Nova 8 और Huawei Nova 8 Pro जैसे स्मार्टफोन भी लॉन्च किए गए हैं। आइए आगे जानते हैं Huawei Enjoy 20 SE के बारे में सबकुछ।
दमदार है कैमरा
Huawei Enjoy 20 SE के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके बाद f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और अपर्चर f/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। रियर कैमरा फीचर्स की बात करें तो यह 6X जूम और ऑटोफोकस फीचर के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एन्जॉय 20 एसई में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसे भी पढ़ें: 32MP सेल्फी कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ आया Huawei Mate 30E Pro 5G, जानें खूबियां
Huawei Enjoy 20 SE
Huawei Enjoy 20 SE की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का FHD+ LCD होल पंच डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में कंपनी ने अपना octa-core Kirin 710A प्रोसेसर दिया है। वहीं, हैंडसेट में 4GB रैम और 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।
Huawei के इस फोन की एक सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 5,000mAh की बैटरी है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11 b / g / n, ब्लूटूथ v5.1, USB टाइप- C पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक और GPS शामिल हैं। एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और अन्य सेंसर में एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन में हैं। इसे भी पढ़ें: 50एमपी रियर कैमरा और 8 जीबी रैम के साथ Huawei का 5G फोन Mate 40 हुआ लॉन्च
Huawei Enjoy 20
हुआवई एन्जॉय 20 की बात करें तो यह फोन 6.6 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था। इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच के साथ बाजार में उतारा गया था। एन्जॉय 20 स्मार्टफोन भी प्रोसेसिंग के लिए आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 5जी कनेक्टिविटी से लैस मीडियाटेक का डायमनसिटी 720 चिपसेट सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए Huawei Enjoy 20 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।
इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिकसल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। इसी तरह हुआवई का यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।