8GB रैम, 50MP कैमरा, 6620mAh बैटरी वाला फोन Huawei Enjoy 80 चीन में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Huawei ने चीन में अपनी नई Enjoy 80 सीरीज का पहला स्मार्टफोन Huawei Enjoy 8 लॉन्च कर दिया है। यह किफायती कीमत पर दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसे चीन में तीन वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसमें 8GB रैम, 512GB स्टोरेज, 50MP कैमरा, 6620mAh बैटरी, 6.67 इंच डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स हैं। आइए, आगे आपको कीमत और सभी खूबियां विस्तार से बताते हैं।
Huawei Enjoy 80 के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
Huawei Enjoy 80 में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल है। यह स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
प्रोसेसर
Huawei Enjoy 80 स्मार्टफोन में Kirin 710A चिपसेट दिया गया है, जो केवल 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। यह प्रोसेसर बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी प्रदान करता है।
सॉफ्टवेयर और मेमोरी
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Huawei Enjoy 80 स्मार्टफोन HarmonyOS 4.0 पर चलता है। इसमें स्पीड के लिए 8GB RAM दी गई है और इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में 512GB तक मौजूद हैं।
कैमरा
फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है, जो डेली फोटोग्राफी के लिए पर्याप्त है। वहीं, फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में बड़ी 6,620mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। इसके साथ 40W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।
अन्य
फोन के साइड में एक खास Enjoy X Key दी गई है, जिससे आप कुछ फीचर्स या ऐप्स को जल्दी एक्सेस कर सकते हैं। इसमें Bluetooth 5.1, Wi-Fi 5, 3.5mm हेडफोन जैक और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, इसमें NFC का सपोर्ट नहीं है। Enjoy 80 को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह डस्ट और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित है।
सिक्योरिटी
फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जिससे डिवाइस को जल्दी और सुरक्षित तरीके से अनलॉक किया जा सकता है।
डायमेंशन और वजन
स्टैंडर्ड वैरियंट की मोटाई 8.25mm है और वजन 203 ग्राम है। जबकि प्लेन लेदर मॉडल थोड़ा मोटा (8.33mm) और भारी (206 ग्राम) का है।
Huawei Enjoy 80 की कीमत
Huawei Enjoy 80 की सेल चीन में शुरू हो चुकी है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 1,199 युआन (लगभग ₹13,800) है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 1,399 युआन (लगभग ₹16,100) रखी गई है। इसका टॉप मॉडल 8GB + 512GB की कीमत 1,699 युआन (लगभग ₹19,600) है। वहीं, कलर्स की बात करें तो यह Sky Blue, Sky White, Yaojin Black और Wilderness Green जैसे चार रंगों में उपलब्ध है।