12000nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ नया स्मार्टफोन Huawei Mate 90 Pro 5G

हुआवई मेट 90 सीरीज पेश हो चुकी है जिसमें कंपनी ने Huawei Mate 90, Mate 90 Pro और Mate 90 Pro Max चीन में लॉन्च किए हैं। सीरीज के सबसे बड़े और पावरफुल मॉडल हुआवई मेट 90 प्रो मैक्स की डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। वहीं हुआवई मेट 90 प्रो की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की सारी जानकारी आगे दी गई है।
Huawei Mate 90 Pro स्पेसिफिकेशन्स
हुआइर्व मेट 90 प्रो को 2832 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन LTPO टेक्नोलॉजी वाली है जिसे डुअल-लेयर OLED पैनल पर बनाया गया है और थर्ड-जनरेशन Kunlun Glass से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1440Hz PWM डिमिंग, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 12000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।
Huawei Mate 90 Pro 5G फोन को HarmonyOS 7.0 पर लाया गया है जो Kirin 9035 चिपसेट पर काम करता है। हुआवई किरीन 9035 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 9-कोर प्रोसेसर है जो जो 2.85गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी इस फोन को 12GB और 16GB RAM पर लेकर आई है जो 1TB तक की स्टोरेज सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए इस हुआवई फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/1.4 – एफ/4.0 वेरिऐबल अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस कैमरा, 4एक्स ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-फोकसिंग मैक्रो टेलीफोटो कैमरा और 40 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जिसके साथ 3डी डेप्थ सेंसिंग सेंसर भी दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए Huawei Mate 90 Pro स्मार्टफोन को तगड़ी 6600mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर उतारा गया गया है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 100W SuperCharge तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। हुआवई मेट 90 प्रो 5जी फोन 50W वायरलेस SuperCharge, वायरलेस रिवर्स और 18W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस है।
Huawei Mate 90 Pro प्राइस
हुआइर्व मेट 90 प्रो 5जी फोन को चीन में कुल चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 6999 युआन यानी 1 लाख रुपये के करीब है। वहीं 12जीबी + 512जीबी मेमोरी वाला फोन 7999 युआन (तकरीबन 1,14,800 रुपये) का है। इसी तरह 16GB RAM + 512GB Storage का प्राइस 8499 युआन (तकरीबन 1,22,145 रुपये) और 16GB+1TB का रेट 9999 युआन (तकरीबन 1,43,585 रुपये) है।