Huawei Mate X8 सीरीज की लॉन्च डेट लीक, 10x जूम कैमरा और 6,000mAh से बड़ी बैटरी की डिटेल्स आईं सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/11/huawei-mate-x8-series-launch-date-leak-10x-zoom-camera-specifications.jpg

Huawei अपनी अगली जनरेशन की फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज Mate X8 को इस महीने चीन में लॉन्च कर सकता है। यह पिछले साल नवंबर में आई Mate X7 सीरीज का सक्सेसर हो सकती है। नए लीक में Huawei Mate X8 सीरीज की संभावित लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है। इसके साथ फोन में 10x जूम कैमरा सपोर्ट, Kirin 9050 सीरीज चिपसेट और 6,000mAh से बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Huawei Mate X8 सीरीज की लॉन्च डेट (लीक)

लीक के मुताबिक, Huawei Mate X8 सीरीज को चीन में 24 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसी इवेंट में कंपनी MateBook Fold S को भी पेश कर सकती है। हालांकि, Huawei ने अभी लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डिजाइन की बात करें तो Mate X8 सीरीज के फोन पिछले मॉडल के मुकाबले पतले और हल्के हो सकते हैं। नए फोल्डेबल फोन में एक नया कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकता है।

Huawei Mate X8 सीरीज की खासियत इसका कैमरा भी हो सकता है। लीक के अनुसार, अपकमिंग फोल्डेबल फोन Huawei के Ruiying Z10 10x Zoom Camera Module को सपोर्ट कर सकते हैं। यह एक अलग कैमरा एक्सेसरी है, जिसे खास लेंस माउंट की मदद से फोन से जोड़ा जा सकता है।

इस कैमरा मॉड्यूल में 50MP का RYYB सेंसर दिया जा सकता है। जिसका ऑप्टिकल फॉर्मेट 1 इंच बताया गया है। इसके साथ इसमें कंटीन्यूअस 10x ऑप्टिकल जूम और वेरिएबल अपर्चर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह एक्सेसरी सभी Mate X8 मॉडल्स के साथ काम करेगी या किसी खास मॉडल में दी जाएगी।

Huawei Mate X8 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

लीक के मुताबिक, Huawei Mate X8 में 8.15 इंच का इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है। इसके मुकाबले पिछले Mate X7 में 8 इंच की इनर स्क्रीन और 6.49 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है।

परफॉरमेंस के लिए फोन में Kirin 9050 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, इसमें 6,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिलने की उम्मीद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। जो वेरिएबल अपर्चर सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलने की बात सामने आई है।

डिस्प्ले से जुड़ा एक और खास फीचर Privacy Display हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम एक डिस्प्ले में यह फीचर दिया जा सकता है। जो साइड एंगल से स्क्रीन की विजिबिलिटी को सीमित करेगा। इससे आसपास बैठे दूसरे लोगों स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट नहीं देख पाएंगे।

पूर्व मॉडल Huawei Mate X7

Huawei Mate X7 के स्पेसिफिकेशंस

Huawei ने Mate X7 को नवंबर 2025 में चीन में लॉन्च किया था। इसमें 8 इंच का इनर डिस्प्ले और 6.49 इंच की कवर स्क्रीन दी गई है। फोन में Kirin 9030 Pro चिपसेट मिलता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 5,600mAh की बैटरी दी गई है। जो 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। ऐसे में अगर आगामी Mate X8 में 6,000mAh से बड़ी बैटरी मिलती है। तो यह पिछले मॉडल के मुकाबले सही अपग्रेड होगा।

फिलहाल Huawei ने Mate X8 सीरीज की लॉन्च डेट और खूबियां को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसलिए असल डिटेल्स आने का वेट करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।