Huawei Nova 16 SE चीन में लॉन्च, 8500mAh बैटरी, Kirin 8020 चिप और 50MP OIS कैमरे के साथ आया नया फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/huawei-nova-16-se-china-launch-price-specs.jpg

Huawei ने अपने Nova सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है। इसमें Huawei Nova 16 SE को चीन में लॉन्च किया गया है। नया स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, OLED डिस्प्ले, Kirin 8020 प्रोसेसर और 50MP OIS कैमरे जैसे फीचर्स के साथ आता है। फोन में HarmonyOS 6.1, Wi-Fi 7 और IP69K तक की रेटिंग जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।

Huawei Nova 16 SE के स्पेसिफिकेशंस

Huawei Nova 16 SE में 6.84-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2756 × 1272 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 8,000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस और 1440Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट मिल जाता है। परफॉरमेंस के लिए स्मार्टफोन में Kirin 8020 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ स्टोरेज के लिए 512GB तक ऑप्शन मिलेंगे।

फोटोग्राफी के लिए Huawei Nova 16 SE फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, रियर पैनल पर 50MP RYYB प्राइमरी कैमरा मिलता है। जिसमें 1/1.56-इंच सेंसर और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) का सपोर्ट है। इसके साथ Huawei का Red Maple Color Camera भी दिया गया है। जो बेहतर कलर रिप्रोडक्शन दे सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP कैमरा लगा है।

Huawei Nova 16 SE में 8500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन HarmonyOS 6.1 पर काम करता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Huawei Nova 16 SE में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल सुपर-लीनियर 1115 स्पीकर्स, एल्यूमीनियम अलॉय फ्रेम, फाइबरग्लास बैक पैनल, IR ब्लास्टर, NFC, Wi-Fi 7, Star Flash 2.0, Bluetooth 6.0 और BeiDou सैटेलाइट मैसेजिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। डायमेंशन की बात करें तो इसकी मोटाई 7.98mm और वजन 229 ग्राम रखा गया है।

Huawei Nova 16 SE की कीमत

Huawei Nova 16 SE के 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 2,499 युआन (करीब 35,200 रुपये) रखी गई है। वहीं, 256GB मॉडल की कीमत 2,699 युआन (करीब 38,000 रुपये) और 512GB वैरियंट की कीमत 3,199 युआन (करीब 45,000 रुपये) है। कलर के मामले में यह फोन चीन में Starry Black, Sky White, Dawn Orange और Sakura Sky ऑप्शंस में मिलेगा।

लेटेस्ट Huawei Nova 16 SE उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और कैमरा परफॉरमेंस वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं। अपने प्राइस सेगमेंट में Nova 16 SE की टक्कर Honor, OPPO, Vivo, Xiaomi और चीन में मौजूद अन्य मिड-प्रीमियम स्मार्टफोंस से हो सकती है।

फिलहाल Huawei Nova 16 SE को केवल चीन में लॉन्च किया गया है। इसके ग्लोबल या भारतीय लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अगर आप चीन में हैं और Huawei ब्रांड पसंद है तो इसे चुन सकते हैं। हम आपको लगातार टेक अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स की साइट पर विजिट करते रहें।