
Huawei ने चीन में आयोजित बड़े लॉन्च इवेंट के दौरान अपनी नई Nova 16 सीरीज पेश कर दी है। इस लाइनअप में Huawei Nova 16 Ultra, Nova 16 Pro, Nova 16 और Nova 16z जैसे मॉडल शामिल हैं। इनमें बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा और डिजाइन देखने को मिल रहा है। हम इस पोस्ट में आगे आपको प्रो और अल्ट्रा की फुल डिटेल्स दे रहे हैं।
Huawei Nova 16 Ultra और Nova 16 Pro के स्पेसिफिकेशंस
Huawei Nova 16 Ultra और Nova 16 Pro स्मार्टफोंस में 6.84-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 2856 × 1320 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1Hz से 120Hz LTPO अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और Kunlun Glass प्रोटेक्शन सपोर्ट से लैस है।
Huawei Nova 16 Ultra और Nova 16 Pro में Huawei का Kirin 9010S चिपसेट मिलता है। फोन HarmonyOS 6.1 पर काम करते हैं।पावर बैकअप के लिए दोनों डिवाइस में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं, Ultra मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
कैमरा फीचर्स हैं खास
Huawei Nova 16 Ultra में 200MP RYYB OIS मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड मैक्रो कैमरा और Red Maple कलर सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा और Red Maple कलर लेंस दिया गया है।
यदि Huawei Nova 16 Pro की बात करें तो इसमें भी 200MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड मैक्रो कैमरा मिलता है। दोनों स्मार्टफोंस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, AI इमेजिंग टूल्स, AI पोर्ट्रेट एन्हांसमेंट और टेलीफोटो ऑप्टिमाइजेशन जैसे फीचर्स सपोर्ट करते हैं।
क्या है अंतर?
Huawei Nova 16 Ultra में 50MP RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा F/2.2 अपर्चर के साथ मिलता है, जबकि Nova 16 Pro में यही सेंसर F/2.6 अपर्चर वाला है। इससे Ultra मॉडल लो-लाइट और जूम फोटोग्राफी में बेहतर परफॉर्म कर सकता है। वहीं, फ्रंट कैमरे में भी अंतर देखने को मिलता है। Ultra में 50MP Ultra-Focusing Portrait Lens (F/2.0) दिया गया है, जबकि Pro मॉडल में 50MP Ultra-Clear Portrait Lens (F/2.4) मिलता है। इसके अलावा Ultra मॉडल में AI फीचर्स और कलर प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने के लिए Red Maple कलर सेंसर को ज्यादा एडवांस तरीके से ट्यून किया गया है।
Huawei Nova 16 Ultra मॉडल में Tiantong satellite calling, satellite paging और two-way BeiDou satellite messaging जैसे एडवांस सैटेलाइट फीचर्स मिलते हैं। जबकि Pro मॉडल केवल टू-वे BeiDou सैटेलाइट मैसेजिंग वाला है। सीरीज के Ultra मॉडल में IP68 और IP69 रेटिंग, Bluetooth 6.0, Wi-Fi 7, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल और एल्युमिनियम अलॉय बॉडी दी गई है। वहीं, Nova 16 Pro में IP65 रेटिंग मिलती है। Ultra मॉडल में वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जो Pro मॉडल में नहीं मिलता है।
Huawei Nova 16 Ultra की कीमत
Huawei Nova 16 Ultra को Starry Black, Sky Blue और White कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसके 256GB वैरियंट की कीमत 4,699 युआन (करीब 65,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, 512GB मॉडल की कीमत 5,199 युआन और 1TB की कीमत 5,799 युआन यानी करीब (81,000 रुपये) है।
Huawei Nova 16 Pro की कीमत
Huawei Nova 16 Pro को Starry Black, Sky Blue, White और Frost Purple कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 256GB मॉडल की कीमत 3,899 युआन (करीब 54,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, 512GB और 1TB की कीमत क्रमशः 4,399 युआन और 4,999 युआन यानी करीब (71,000 रुपये) रखी गई है।
यदि आप चीन में हैं तो दोनों ही मॉडल्स को चुन सकते हैं। इनमें शानदार कैमरा, डिजाइन, परफॉरमेंस सहित हर मामले में अच्छा अनुभव मिल सकता है। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।












