5 दिसंबर को लॉन्च होगा डुअल सेल्फी और 60MP रियर कैमरे वाला Huawei Nova 6

Join Us icon

Huawei Nova 6 को लेकर अब तक कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर खुलासा हो गया है। Huawei अपनी नोवी सीरीज़ के आगामी डिवाइस को 5 दिसंबर को पेश करेगी। इस फोन का लॉन्च इवेंट कंपनी अपनी घरेलू मार्खेट में करेगी। वहीं, 26 नवंबर को कंपनी Honor V30 सीरीज को पेश करने वाली है।

एक दिन पहले ही कंपनी ने एक वीडियो टीजर जारी किया था, जिसमें फोन का फ्रंट डिजाइन को देखा गया था। वहीं, इसके बाद कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर बता दिया कि 5 दिसंबर को Nova 6 5G पेश किया जाएगा जो कि नोवा सीरीज का लेटेस्ट फोन होगा।

यह फोन सेल्फी-सेंट्रिक स्मार्टफोन होगा। लॉन्च पोस्टर में इस बात की जानकारी सामने आ चुकी है कि इवेंट Wuhan में आयोजित होगा। Huawei Nova 6 की फोटो से पता
चला था कि यह डिवाईस पंच होल डिसप्ले पर बना होगा तथा फोन की स्क्रीन पर दो सेल्फी कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। वहीं फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की जानकारी भी फोन की फोटो से मिली थी। वहीं अब सामने आई स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei Nova 6 को 6.4 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी।

स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Nova 6 में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा, जिससे फोन की स्क्रीन पर टच करने से ही यह अनलॉक हो जाएगा। Huawei Nova 6 को लेकर कहा गया है कि यह डिवाईस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में हुआवई का ही किरीन 990 चिपसेट देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि यह चिपसेट Huawei द्वारा हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले फ्लैगशिप डिवाईस में ही दिया जाता है। वहीं किरीन 990 चिपसेट 5जी कनेक्टिविटी भी सपोर्ट करता है।

Huawei Nova 6 में दो सेल्फी कैमरा देखने को मिलेंगे। लीक के अनुसार फोन के फ्रंट पैनल पर डिसप्ले पर मौजूद होल में 32 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। हुआवई नोवा 6 में पावर बैकअप के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 40वॉट मैज़िक चार्ज तकनीक से लैस होगी। लीक के अनुसार Huawei Nova 6 बाजार में दो रैम वेरिएंट्स में दस्तक देगा जिनमें 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम दी जाएगी। वहीं फोन को 128 जीबी स्टोरेज तथा 256 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लीक के मुताबिक Huawei Nova 6 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। गौरतलब है कि Huawei Nova 6 ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जो 60 MP का सेंसर सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल तथा 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here