Huawei Nova 8 SE 4G स्मार्टफोन 64MP कैमरा, Kirin 710A प्रोसेसर और 3,800mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Huawei ने होम मार्केट चीन में Nova 8 सीरीज का नया स्मार्टफोन Huawei Nova 8 SE 4G को लॉन्च कर दिया है। हुवावे का यह स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ 6.5-इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। हुवावे का यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Kirin 710A प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। हुवावे का यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इस फोन में 64P क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 16MP फ्रंट कैमरा और 3,800mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको हुवावे नोवा 8 एसई स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Huawei Nova 8 SE 4G की कीमत
Huawei Nova 8 SE 4G स्मार्टफोन चीन में 2,099 CNY (करीब 24,587 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। चीन में हुवावे के इस स्मार्टफोन की बिक्री आज से शुरू हो गई है। हुवावे का यह स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन – ब्लैक, व्हाइट, सिल्वर और ब्लू में पेश किया गया है।
Huawei Nova 8 SE 4G के स्पेसिफिकेशन्स
Huawei Nova 8 SE 4G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन Full HD+ 1080 x 2400 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। हुवावे के इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हुवावे के इस फोन में इन-हाउस ऑक्टा कोर Kirin 710A चिपसेट दिया गया है। हुवावे का यह फोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में microSD कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। Nova 8 SE 4G स्मार्टफोन हुवावे के HarmonyOS 2 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ज़ोर-शोर से कर रहा अपनी इलेक्ट्रिक कार पर काम, जानें कब भरेगी रफ्तार
Huawei Nova 8 SE 4G स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन में 64MP प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फ़ोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस और 2MP के दो कैमरा सेंसर मैक्रो और डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है। हुवावे के इस फ़ोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए हुवावे Nova 8 SE 4G स्मार्टफोन में डुअल सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है। इस फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth v5.1, GPS, और USB-C पोर्ट दिया गया है। इस फोन में 3,800mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी है। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की कर रहे प्लानिंग तो जानें आपके शहर में हैं कितने चार्जिंग स्टेशन