Huawei ने उठाया अपनी इलेक्ट्रिक कार Avatr E11 से पर्दा, सिंगल चार्ज में मिलेगी 700 किमी की शानदार रेंज

Join Us icon

चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन ब्रांड Huawei ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Avatr E11 से पर्दा उठा दिया है। Huawei ने इस इलेक्ट्रिक कार को CATL और Chengen Automobiles के साथ मिलकर तैयार किया है। बता दें कि Huawei ने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोडक्ट के लिए पिछले साल नवंबर में CATL और Chengen Automobiles के साथ पार्टनरशिप की थी। हुवावे की पहली इलेक्ट्रिक कार की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी रेंज है। कंपनी ने दावा किया है कि यह सिंगल चार्ज में 700KM की रेंज ऑफ़र करती है। हुवावे की इलेक्ट्रिक कार बैटरी बैकअप ही नहीं बल्कि पावर के मामले में भी दमदार है। हुवावे का कहना है कि यह कार मात्र 4 सेकेंड में जीरो से 100KM/H की स्पीड पकड़ लेती है।

CHINAPEV की रिपोर्ट की माने तो Huawei, CATL और Chengen Automobiles की इलेक्ट्रिक कार Avatr E11 को फ़िलहाल चीन में पेश किया जाएगा। यह इलेक्ट्रिक कार मिड साइज़ SUV डिज़ाइन में पेश की गई है। क़ीमत की बात करें तो Avatr E11 को चीन में क़रीब 35 लाख रुपये की शुरुआती क़ीमत में लॉन्च किया गया है। हुवावे की पहली इलेक्ट्रिक कार का मास प्रोडक्शन नए साल में दूसरे क्वार्टर से शुरू होगा। इसके साथ ही इस कार की डिलीवरी तीसरे क्वार्टर में होने की उम्मीद है।

huawei-avatr-e11

Avatr E11 का डिज़ाइन और फ़ीचर्स

हुवावे की इलेक्ट्रिक कार Avatr E11 को शानदार डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। इस कार के फ़्रंट की बात करें तो यहां किसी तरह का बंपर ग्रिल नहीं मिलता है। फ़्रंट में डीआरएल के साथ स्प्लिट हेडलाइट्स देखने को मिलती है, जो इस कार फ्यूचरिस्टिक और स्पोर्टी लुक देती है। इसके साथ ही कार में बड़े और मस्कुलर अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं बैक डिज़ाइन की बात करें तो टेक लाइट पूरे बूट को कवर करती है। डिज़ाइन के मामले में हुवावे की यह इलेक्ट्रिक कार प्रीमियम लुक ऑफ़र करती है। यह भी पढ़ें : Exclusive : Vivo X80 सीरीज भारत में फरवरी तक हो सकती है लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

हुवावे की इलेक्ट्रिक कार Avatr E11 में कंपनी ने 200kW की बैटरी पैक दिया है। इस कार को लेकर हुवावे का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह क़रीब 700 किलोमीटर तक की रेंज ऑफ़र करती है। इसके साथ हुवावे की यह कार मात्र 4 सेकेंड में 0 से 100 किलो प्रति घंटा की रफ़्तार से दौड़ने लगती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि हुवावे इस कार को लेकर कौन-कौन से मार्केट की सैर करती है। यह भी पढ़ें : Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा सस्ता फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Snapdragon 870 चिपसेट और 67W फास्ट चार्ज से होगा लैस

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

Photo : Gizmochina

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here