66W SuperCharge तकनीक और 8GB RAM से लैस होकर आया Huawei Nova 9, इसमें मिलेगा 32MP Selfie Camera

Join Us icon

Huawei ने ग्लोबल मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया मोबाइल फोन Huawei Nova 9 लॉन्च किया है। यह स्माटफोन पहले चीनी बाजार में पेश किया जा चुका है और इसने यूरोपियन मार्केट के जरिये इंटरनेशनल स्पेस में एंट्री ली है। Snapdragon 778G chipset, 8GB RAM, 66W SuperCharge तकनीक और पंच-होल OLED डिसप्ले के साथ यह मोबाइल फोन 50MP Rear और 32MP Selfie Camera सपोर्ट करता है। आगे जानते हैं फोन की फुल डिटेल्स

Huawei Nova 9 की स्पेसिफिकेशन्स

हुआवई नोवा 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.57 इंच की पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 300हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। यह एक कलर कर्व्ड डिसप्ले है जो 1.07 billion colors और P3 wide color gamut जैसे फीचर्स से लैस है।

Huawei Nova 9 Launched Globally know Specs Price Sale details

Huawei Nova 9 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 पर पेश किया गया है जो ईएमयूआई 12 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर और क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Google ने कंफर्म किया, भारत नहीं आएंगे Pixel 6 और Pixel 6 Pro

फोटोग्राफी के लिए हुआवई नोवा 9 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का RYYB sensor मौजूद है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Huawei Nova 9 Launched Globally know Specs Price Sale details

Huawei Nova 9 एक 4जी फोन है जो बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पावर बैकअप के लिए 4,300एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। फोन की बैटरी 66W Huawei SuperCharge fast charging से लैस है जिसे VC Liquid Cooling तकनीक के साथ बनाया गया है। कंपनी की दावा है कि मिनटों में फोन को चार्ज करने के साथ ही यह फोन के हिट होने से भी बचाती है।

Huawei Nova 9 की कीमत

हुआवई नोवा 9 को ग्लोबल मार्केट में एक ही रैम वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन की शुरूआती कीमत यूरोपियन बाजार में €499 रखी गई है जो भारतीय करंसी अनुसार 43,400 रुपये के करीब है। इंटरनेशनल बाजार में इस फोन में Starry Blue और Black कलर में एंट्री ली है। हुआवई अपना यह फोन भारत लेकर आएगी या नहीं अभी इस बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here