
Huawei ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्टफोन Huawei Y9s लॉन्च किया था। यह फोन 19,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जो 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ ही 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं दूसरी ओर अंर्तराष्ट्रीय बाजार में भी अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए हुआवई ने एक नया फोन Huawei Nova Lite 3 Plus बाजार में उतार दिया है।
Huawei Nova Lite 3 Plus को फिलहाल कंपनी की ओर से जापान में लॉन्च किया गया है जिसने मिड बजट में एंट्री ली है। फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन ‘यू’ शेप वाला वॉटरड्रॉप नॉच सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21 इंच की फुलएचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है।
हुआवई नोवा लाइट 3 प्लस को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो ईएमयूआई 9.1 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर किरीन 710एफ चिपसेट दिया गया है। जापान में इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें : 4,500mAh बैटरी और 6 कैमरे वाला Poco X2 फिर हुआ महंगा, जानें नया प्राइस
Nova Lite 3+ के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Huawei Nova Lite 3 Plus एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।
एनएफसी, 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेसंर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए Huawei Nova Lite 3 Plus 10वॉट चार्जिंग वाली 3,400एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। जापान में इस Huawei फोन 24,800 Yen यानि तकरीबन 17,300 रुपये में लॉन्च किया गया है जो Aurora Blue और Midnight Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।




















