6620mAh बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा, 8GB RAM वाला Huawei Nova Y73 ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट

Huawei का नया स्मार्टफोन Huawei Nova Y73 आखिरकार कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर आधिकारिक रूप से लिस्ट हो चुका है। हाल ही में इसे GCF और TUV SUD सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह असल में Huawei Enjoy 80 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। आइए, आगे वेबसाइट पर सामने आए Nova Y73 के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन की पूरी डिटेल्स जानते हैं।
Huawei Nova Y73 स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले:
Huawei Nova Y73 में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह स्क्रीन 16.7 मिलियन कलर सपोर्ट करती है और Wet Touch टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे गीले हाथों से भी टच रिस्पॉन्स बना रहता है।
बैटरी और चार्जिंग:
फोन में 6620mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का वादा करती है। साथ ही इसमें 40W Huawei SuperCharge Turbo तकनीक का सपोर्ट मिलता है, जिससे मात्र 10 मिनट की चार्जिंग में 5 घंटे की वीडियो प्लेबैक संभव है।
कैमरा:
फोटोग्राफी के लिए Nova Y73 में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
रैम और स्टोरेज:
डिवाइस में 8GB RAM और दो स्टोरेज वैरियंट 128GB और 256GB का विकल्प मौजूद है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी:
Huawei Nova Y73 आकर्षक Dynamic Plaid Texture डिजाइन के साथ आता है। इसे Blue और Black कलर ऑप्शन में वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह फोन SGS की 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन और IP64 डस्ट वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा इसमें SGS लो विज़ुअल फटीग A+ परफॉर्मेंस सर्टिफिकेशन भी है, जो आंखों की सेफ्टी सुनिश्चित करता है।
अन्य फीचर्स:
फोन में EMUI 12 सॉफ्टवेयर, Bluetooth 5.1, NFC, Type-C ईयर जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, और एक खास X बटन भी शामिल है, जिससे यूजर कस्टमाइज्ड शॉर्टकट्स का फायदा ले सकते हैं।
Huawei Nova Y73 कीमत और उपलब्धता:
Huawei Nova Y73 की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है, लेकिन इसे जल्द ही चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। प्राइस की जानकारी आते ही हम आपको अपडेट देंगे।