Huawei P Smart 2020 की स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स हुए लीक, जानें क्या होगा खास

Join Us icon

Huawei अपने एक नए मिड-रेंज़ स्मार्टफोन Huawe P Smart (2020) को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के इस आगामी फोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। कुछ समय पहले फोन को सर्टिफिकेशन साइट टेना पर देखा गया था, जिसमें हुआवई पी स्मार्ट (2020) के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन का पता चला था। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में फोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है।

Huawei P Smart (2020) की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Huawei P Smart (2019) का अपग्रेड वर्जन होगा। वहीं, अब Winfuture.de. ने फोन की स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स लीक किए हैं, जिससे डिवाइस के डिजाइन की जानकारी भी मिल रही है।
huawei-p-smart-2020
रेंडर्स के अनुसार Huawei P Smart 2020 के फ्रंट में टॉप पर नॉच डिसप्ले होगा, जिससे राइट और लेफ्ट में न के बराबर बेजल्स होंगे। वहीं, बॉटम पर थोड़े मोटो बेजल्स मौजूद होंगे। इसके अलावा डिवाइस रे राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन होगा। साथ ही रियर पर वर्टिकल शेप में ट्रिपल कैमरा सेटअप और बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स

पब्लिकेशन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Huawei P Smart 2020 में 6.21-इंच आईपीएस एलसीड पैनल होगा जो कि वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आएगा। वहीं, फोन में 1080 x 2340 पिक्सल फुल एचडी+ रिजोल्यूशन और 19.5:9 आसपेक्ट रेश्यो होगा। इसके अलावा फोन में पुराना Kirin 710F चिपसेट दिया जाएगा। साथ ही Huawei P Smart 2020 में 4 Gb की रैम और 128 GB की स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

फोटोग्राफी के रियर पर ट्रिपल कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल का मेन लेंस ,2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल लेंस होगा। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

वहीं, Huawei P Smart 2020 में पावर बैकअप के लिए 3,400mAh बैटरी होगी। हालांकि, फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा या नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, यूएसबी-सी और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे ऑप्शन होंगे। वहीं, P Smart 2020 एंडरॉयड 9 Pie OS के साथ EMUI 9.1 और गूगल ऐप्स व सर्विस से प्रीलोडेड आएगा।

Huawei P Smart 2020 की कीमत

Huawei P Smart 2020 को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को 200 व 220 euros में पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक फोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि फोन को इस महीने आखिर में पेश किया जा सकता है। वहीं, फोन को Aurora, Green और Black कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here